स्पोर्ट्स डेस्क : फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज रविवार देर रात 12:30 बजे (भारतीय समयानुसार, 20 जुलाई) मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और यूरोपीय चैंपियन स्पेन के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। लियोनेल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि स्पेन 2010 के बाद दूसरा खिताब अपने नाम करना चाहेगा। जानिए मैच की टाइमिंग, लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग और अन्य जरूरी जानकारी।
फाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम (मेटलाइफ स्टेडियम) में खेला जाएगा।
तारीख (भारत): 20 जुलाई (सोमवार)
मैच शुरू होने का समय: 12:30 am (IST)
भारत में कहां देखें लाइव मैच?
भारत में स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण इन चैनलों पर होगा। Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2, Unite8 Sports 2 HD, डीडी स्पोर्ट्स भी DD Free Dish पर इस महामुकाबले का लाइव प्रसारण करेगा।
लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
फुटबॉल प्रशंसक इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। मैच की स्ट्रीमिंग हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम और बांग्ला समेत कई भाषाओं में उपलब्ध रहेगी।
मैच से पहले होगा ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी
फाइनल शुरू होने से करीब 90 मिनट पहले भव्य क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन होगा। इसमें कई इंटरनेशनल स्टार्स परफॉर्म करेंगे, जिनमें शामिल हैं: टॉम क्रूज़, IShowSpeed, पोस्ट मेलोन, रॉबी विलियम्स, निकोल शेर्जिंगर, लॉरा पॉज़िनी
हाफ टाइम शो भी बेहद खास रहने वाला है। इसमें शामिल होंगे: क्रिस मार्टिन (Coldplay), जस्टिन बीबर, मैडोना,शकीरा, गुस्तावो डुडामेल, BTS। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम को ट्रॉफी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सौंपेंगे।
इतिहास रचने उतरेंगी दोनों टीमें
अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतकर 1962 के ब्राजील के बाद बैक-टू-बैक वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनना चाहेगी। वहीं स्पेन 2010 के बाद अपना दूसरा विश्व कप खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगा। दुनिया भर की निगाहें अब इस महामुकाबले पर टिकी हैं।