Sports

अल्माटी , कजाकिस्तान ( निकलेश जैन ) शतरंज के फटाफट फॉर्मेट रैपिड और ब्लिट्ज़ की विश्व चैंपियनशिप शुरू होने मे अब कुछ ही दिन रह गए है और ऐसे मे सबकी नजरे इस बार पर रहने वाली है की क्या कोई भारतीय इस बार विश्व खिताब अपने नाम कर सकता है ।विश्व चैंपियनशिप का आयोजन कजाकिस्तान के अल्माटी में 26 दिसंबर से होने जा रहा है और अब फीडे नें इसमें खेलने वाले खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है ।

पुरुष भारतीय खिलाड़ियों में विदित गुजराती शीर्ष खिलाड़ी होंगे तो ब्लिट्ज़ में अर्जुन एरिगासी शीर्ष खिलाड़ी होंगे , इनके अलावा निहाल सरीन , पेंटाला हरीकृष्णा , डी गुकेश , सूर्या शेखर गांगुली ,एसएल नारायनन ,अरविंद चितांबरम प्रमुख खिलाड़ी होंगे जबकि महिला वर्ग में कोनेरु हम्पी , द्रोणावल्ली हरिका ,वैशाली आर ,पद्मिनी राऊत , तानिया सचदेव और दिव्या देशमुख प्रमुख खिलाड़ी होंगी ।

विश्व रैपिड शतरंज का वर्तमान खिताब पुरुष वर्ग में उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक तो महिला वर्ग में रूस की अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक के पास है । ब्लिट्ज में वर्तमान विश्व खिताब पुरुष वर्ग में फ्रांस के मकसीम लागरेव और महिला वर्ग में बीबिसारा अस्सायुबाएवा के पास है ।  भारत से विश्वनाथन आनंद नें 2017 में पुरुष वर्ग में तो महिला वर्ग में कोनेरु हम्पी नें 2019 में विश्व रैपिड खिताब अपने नाम किया था ।

Team India 

No.   Name FideID FED Rtg Name
22 GM Vidit Santosh Gujrathi 5029465 IND 2659 Open
26 GM Ganguly Surya Shekhar 5002150 IND 2646 Open
27 GM Harikrishna Pentala 5007003 IND 2646 Open
34 GM Gukesh D 46616543 IND 2632 Open
39 GM Erigaisi Arjun 35009192 IND 2628 Open
40 GM Nihal Sarin 25092340 IND 2628 Open
50 GM Narayanan S.L. 5058422 IND 2605 Open
63 GM Aravindh Chithambaram Vr. 5072786 IND 2576 Open
65 GM Harsha Bharathakoti 5078776 IND 2574 Open
77 GM Puranik Abhimanyu 5061245 IND 2549 Open
82 GM Adhiban B. 5018471 IND 2538 Open
89 GM Sadhwani Raunak 35093487 IND 2532 Open
102 GM Narayanan Srinath 5018420 IND 2518 Open
135 GM Pranav V 25060783 IND 2430 Open
136 GM Arjun Kalyan 35018701 IND 2426 Open
145 GM Sankalp Gupta 5097010 IND 2402 Open
6 GM Harika Dronavalli 5015197 IND 2475 Women
7 GM Koneru Humpy 5008123 IND 2468 Women
22 IM Vaishali Rameshbabu 5091756 IND 2351 Women
33 IM Tania Sachdev 5007844 IND 2318 Women
37 WIM Savitha Shri B 35061887 IND 2311 Women
40 IM Padmini Rout 5029295 IND 2290 Women
53 WGM Divya Deshmukh 35006916 IND 2238 Women