स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 2 विकेट से धूल चटा दी है। रायपुर के मैदान पर खेले गए इस 'करो या मरो' के मैच में आरसीबी ने जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है, जबकि मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो गए हैं।
अंतिम ओवर का हाई-वोल्टेज ड्रामा
आरसीबी को जीत के लिए 167 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने अंतिम गेंद पर रोमांचक तरीके से हासिल किया। मुंबई के ऑलराउंडर राज अंगद बावा अंतिम ओवर में 15 रनों का बचाव करने में नाकाम रहे। इस हार के साथ ही पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम 11 मैचों में 8वीं हार झेलकर अंक तालिका में नौवें नंबर पर पहुंच गई है। आरसीबी ने अब तक 11 में से 7 मैचों में जीत दर्ज की है।
प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर