Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : लम्बे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम अब पुराने दौर में नजर आते दिख रहे हैं। इस बल्लेबाज ने पेशावर जाल्मी के लिए मंगलवार रात कराची के नेशनल स्टेडियम में उन्होंने क्वालिफायर में इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में दूसरे शतक के साथ फाइनल में पहुंचा दिया। बाबर ने 59 गेंदों पर 103 रन बनाए जिसमें में 12 चौके और चार छक्के शामिल थे। इस दौरान बाबर इस टूर्नामेंट में कुल 588 रनों तक पहुंच गए और एक ही PSL सीजन में सबसे ज़्यादा रन बनाने के अब तक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 

वह उस्मान खान के बाद सिर्फ़ दूसरे ऐसे बल्लेबाज भी बन गए, जिन्होंने एक ही PSL सीजन में दो शतक बनाए हैं। इस लीग में अपने चौथे शतक के साथ बाबर अब सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की अब तक की सूची में अकेले शीर्ष पर पहुंच गए हैं। मैच के बाद बाबर ने कहा, 'मुझे अब ऐसा लगने लगा है कि मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापस आ रहा हूं। उनके इस बयान में एक शांत आत्मविश्वास झलक रहा था जो हाल के अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके संघर्ष के दौरान कहीं खो सा गया था। 

बाबर ने कहा, 'मैं चीजों को आसान रखने और अपनी काबिलियत पर भरोसा करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं बस हालात के हिसाब से अपना खेल खेल रहा हूं, यानी पिच की क्या मांग है, अलग-अलग गेंदबाजों का सामना कैसे करना है और कब आक्रामक रुख अपनाना है।' उन्होंने कहा, 'PSL से पहले मैंने जो कड़ी मेहनत की थी, वह अब काम आ रही है। हालांकि पहले हालात वैसे नहीं थे, लेकिन अब चीजें फिर से पटरी पर लौटने लगी हैं और मैं इस निरंतरता को बनाए रखना चाहता हूं।'