Sports

जयपुर : गुजरात टाइटंस के लेग स्पिनर राशिद खान ने माना कि पिछले साल पीठ की सर्जरी के बाद जल्द वापसी करना उनकी 'बहुत बड़ी गलती' थी, लेकिन IPL 2026 में उन्होंने फिर से अपनी लय हासिल कर ली है। वह दोबारा गुजरात टाइटंस (GT) के लिए मैच जिताने लगे हैं, और इसका ताजा उदाहरण चार विकेट वाला यह प्रदर्शन है, जो उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ किया। आईपीएल 2025 में उन्होंने 15 मैचों में सिर्फ 9 विकेट लिए थे। लेकिन राशिद ने इस सीजन शानदार वापसी की है और अब तक 11 मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं। 

राशिद ने कहा, 'जब मेरी सर्जरी हुई, मैं सिर्फ दो महीने में मैदान पर लौट आया था और वह मैंने बहुत जल्दबाजी में किया। मुझे लगता है कि उस समय मैंने बहुत बड़ी गलती की। लेकिन मुझे अफगानिस्तान के लिए वापस आना था और वे मैच खेलने थे। मुझे लगता है कि पिछले साल IPL खत्म होने के बाद मुझे दो-तीन महीने का पूरा ब्रेक मिला और मैंने अपनी फिटनेस पर काम करने की पूरी कोशिश की। मैंने अपनी पीठ को फिर से ठीक हालत में लाने पर ध्यान दिया। मुझे लगता है कि क्रीज से गुजरते समय जो लय होती है, वही मेरे अंदर से गायब थी। उसके बाद मुझे मैदान पर अच्छा समय मिला और फिर बस उसी लय को मैंने जारी रखा।' 

जयपुर में वही लय साफ दिखी। जीटी ने सातवें ओवर में राशिद के गेंदबाजी पर आने तक तीन विकेट ले लिए थे। उन्हें पता था कि पिच से मदद मिल रही है। हालांकि RR ने तब तक 12.28 की रन रेट से 86 रन बना लिए थे। राशिद ने अपने पहले ही ओवर में दो बल्लेबाजों को बोल्ड कर दिया। उन्होंने तेज शुरुआत कर चुके ध्रुव जुरेल को चकमा दिया और फिर डोनोवन फरेरा को लेग ब्रेक पर पूरी तरह बीट कर दिया। 230 रन का पीछा कर रही RR की टीम इसके बाद कभी संभल नहीं सकी। 

राशिद ने कहा, 'हां, जैसे ही मैंने पहली गेंद डाली, मुझे पता चल गया कि यहां मेरे लिए कुछ मदद है। लेकिन बात सिर्फ इतनी थी कि मुझे अपनी गति में बदलाव करना है। मैं यही कोशिश कर रहा था कि स्पीड में बदलाव करूं, लगातार सही एरिया में गेंद डालूं और स्टंप्स को खेल में बनाए रखूं। मुझे लगता है कि अगर मैं स्टंप्स से हटकर गेंद डालूं, तो बल्लेबाज के लिए सिंगल लेना या बाउंड्री मारना आसान हो जाता है। लेकिन मेरे लिए सबसे अहम बात यह थी कि मैं सही लेंथ पर गेंद डालना चाहता था। लेकिन उससे भी ज्यादा अहम लाइन थी और गेंद उन तीनों स्टंप्स पर होनी चाहिए थी।' राशिद ने शुभम दुबे और रवींद्र जडेजा के विकेट लेकर अपना स्पेल 33 रन देकर 4 विकेट पर खत्म किया और जीटी की 77 रन की जीत पक्की कर दी। 

NO Such Result Found