Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट विश्व कप 2019 की चैंपियन इंगलैंड को शनिवार के दिन वानखेड़े स्टेडियम में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड को 400 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया था। हेनरिक क्लासेन ने 109 तो रीजा हेंड्रिक्स ने 85 रन बनाए थे। जवाब में इंगलैंड की टीम 170 रन ही बना पाई। यह क्रिकेट विश्व कप में उनकी 7वीं बड़ी हार है। सबसे बड़ी हार का नाम अफगानिस्तान के नाम पर हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2015 विश्व कप के दौरान 275 रन से मैच गंवाया था। 

 

यह भी पढ़ें:- SA vs ENG : हेनरिक क्लासेन ने लगाई साल की तीसरी सेंचुरी, सभी 61 से कम गेंदों पर, आंकड़े

 


इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट पर 399 रन बनाए। यह विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का सर्वोच्च स्कोर है। क्लासेन ने अपनी चौथी शतकीय पारी के दौरान 4 छक्के और 12 चौके जड़े। उन्होंने 67 गेंद में 109 रन बनाए। यानसेन ने 42 गेंद की नाबाद पारी में तीन चौके और छह छक्के की मदद से 75 रन बनाए। यह उनके करियर का पहला अर्धशतक है।

इससे पहले रीजा हेंड्रिक्स (75 गेंद में 85 रन) और रासी वेन डर डुसेन (61 गेंद में 60 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी। क्लासेन को उमस भरी गर्मी में  अपनी पारी के दौरान नियमित रूप से तरल पदार्थ के सेवन करते देखा गया।  वह ऐंठन की समस्या के बीच मैदान पर डटे रहे। वही दूसरी ओर इंग्लैंड के कुछ गेंदबाजों को मैदान से बाहर जाना पड़ा। 

 

यह भी पढ़ें:- बाप बाप होता है... Virat Kohli का पोस्टर देख भड़का पाकिस्तानी पत्रकार, ICC को कर दी शिकायत

 

क्लासेन ने मार्क वुड (सात ओवर में 76 रन) के खिलाफ छक्का और चौका लगाकर पारी के 47वें ओवर में 61 गेंद में इस साल का अपना तीसरा शतक पूरा किया। क्लासेन और यानसेन ने छठे विकेट के लिए सिर्फ 77 गेंदों पर 151 रन जोड़े, जो अब वनडे के साथ-साथ विश्व कप इतिहास में इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए एक रिकॉर्ड है। 

नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा के बीमार पड़ने और क्विंटन डिकॉक (चार) के जल्दी आउट होने के कारण, दक्षिण अफ्रीका को दमदार बल्लेबाजी की जरूरत थी और उनके बल्लेबाजों ने यह सुनिश्चित किया। दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी 10 ओवरों में 143 रन बटोरे जिसमें से 46वें से 50वें ओवर में 84 रन बने। पारी की शुरुआत में रीस टॉपली (88 रन पर तीन विकेट) की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर के कैच को मैदानी अंपायर ने नकार दिया लेकिन रिव्यू के बाद डिकाक को पवेलियन की राह नापनी पड़ी। 

 

 

डुसेन ने इसके बाद संभल कर बल्लेबाजी की जबकि हेंड्रिक्स ने कुछ करारे प्रहार किये। दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में 59 रन जुटाये जिसमें वुड का स्वागत बल्लेबाजों ने चौकों से किया। टॉपली जब मैदान में वापस आये तब तक कामचालउ गेंदबाज जो रूट 6.1 ओवर में बिना किसी सफलता के 48 रन लुटा चके थे। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के खिलाफ रूट कोई खतरा पैदा नहीं कर सके। हेंड्रिक्स ने कवर के ऊपर से उनके खिलाफ दो शानदार छक्के जड़े।

आदिल रशीद (61 रन पर दो  विकेट) ने बीच के ओवर में इन दोनों बल्लेबाजों को आउट किया जबकि टॉपली ने कप्तान एडीन मार्कराम (42) और अनुभवी डेविड मिलर (पांच) के विकेट के साथ मैच में इंग्लैंड की वापसी

 

 


जवाब में खेलने उतरी इंगलैंड की टीम शुरूआत में ही बिखरती हुई नजर आई। जॉनी बेयरस्टो ने जरूर पहली ही ओवर में छक्का लगाकर अपने इरादे दिखाए लेकिन वह तीसरे ही ओवर में लुंगी का शिकार हो गए। बेयरस्टो ने 10 रन बनाए। इसके बाद जो रूट 2 तो मार्को जेन्सन तो दाविद मलान 6 रन बनाकर आऊट हो गए। दोनों का विकेट मार्को जेन्सन ने लिया।


बेन स्टोक्स पर नजरें थीं लेकिन वह 5 रन बनाकर रबाडा को ही कैच थमाकर लौट गए। इसके बाद हैरी ब्रूक और जोस बटलर ने स्कोर आगे बढ़ाने की कोशिश की। कप्तान जोस बटलर ने आक्रमक रुख अपनाए रखा। लेकिन उसे पहले हैरी ब्रूक 17 रन बनाकर आऊट हो गए। कप्तान बटलर ने 8 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाए तभी कोइट्जे की एक गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर डीकॉक के दस्तानों में समा गई। आदिल राशिद ने 14 गेंदों पर 10 रन बनाकर पवेलियन की राह पकड़ ली। डेविड विली को लुंगी ने पवेलियन की राह दिखाई और इंगलैंड को 8वां झटका दिया।

 

 

 

इंगलैंड का आठवां विकेट 100 रन पर गिरा था लेकिन इसके बाद गस और मार्क वुड ने बल्ला थाम लिया। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और दक्षिण अफ्रीका के सभी गेंदबाजों की पिटाई करनी शुरू कर दी। 22वें ओवर तक दक्षिण अफ्रीका की टीम 170 रन तक पहुंच चुकी थी तभी गस को दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज ने बोल्ड कर दिया। रिसे टॉप्ले चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका को 329 रन से विजयी घोषित कर दिया गया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी करते हुए लुंगी ने 26 रन देकर 2, मार्को जेन्सन ने 35 रन देकर 2, कागिसो रबाडा ने 38 रन देकर 1, जेराड कोइट्जे ने 35 रन देकर 3 तो केशव महाराज ने 27 रन देकर 1 विकेट लिया। 

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

इंग्लैंड : जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड विली, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, रीस टॉपले