Sports

खेल डैस्क : दक्षिण अफ्रीका के दमदार हिटर हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने क्रिकेट विश्व कप के दौरान भी अपने बल्ले का जलवा दिखाया है। वानखेड़े के मैदान इंगलैंड के खिलाफ खेलते हुए महत्वपूर्ण मुकाबले में क्लासेन ने 61 गेंदों पर शतक जड़कर टीम को 400 के करीब ले जाने में मदद की। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज इस साल शानदार फॉर्म में हैं। इस साल ही यह उनके वनडे करियर की तीसरी सेंचुरी है। खास बात यह है कि यह सभी सेंचुरी 61 से कम गेंदों पर आई है। ओवरऑल हेनिरक क्लासेन 4 सेंचुरी लगा चुके हैं। देखें आंकड़े-
पहला शतक : बनाम ऑस्ट्रेलिया (123 रन, 114 गेंद)
दूसरा शतक : बनाम विंडीज (119 रन, 61 गेंद)
तीसरा शतक : बनाम ऑस्ट्रेलिया (174 रन, 83 गेंद)
चौथा शतक : बनाम इंगलैंड (109 रन, 67 गेंद)
आंकड़े साफ हैं कि इस साल लगे तीनों शतक 61 से कम गेंदों पर आए हैं। इस दौरान हेनरिक की स्ट्राइक रेट सबको प्रभावित कर रही है।

 

SA vs ENG, Heinrich Klaasen, Third century of the year, England vs South Africa, Cricket world cup 2023, दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, हेनरिक क्लासेन, साल का तीसरा शतक, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, क्रिकेट विश्व कप 2023

 


क्रिकेट विश्व कप में छठा सबसे तेज शतक
हेनरिक ने जब मैदान पर आए थे तो 25.2 ओवर में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट खोकर 164 रन था। उन्होंने एक छोर संभाला और टिकने के बाद जारेदार शॉट लगाए। क्लासेन ने 61 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया जोकि क्रिकेट विश्व कप के इतिहास का छठा सबसे तेज शतक है। क्लासेन ने 67 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 109 रन बनाए। 

 


 

विश्व कप में सबसे तेज शतक (गेंदें)
49 ऐडन मार्कराम बनाम श्रीलंका, दिल्ली 2023
50 केविन ओ'ब्रायन बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु 2011
51 ग्लेन मैक्सवेल बनाम श्रीलंका, सिडनी 2015
52 एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी 2015
57 इयोन मॉर्गन बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर 2019
61 हेनरिक क्लासेन बनाम इंग्लैंड मुंबई, 2023

 

 

मैच की बात करें तो साऊथ अफ्रीका की शुरूआत खराब रही थी जब क्विंटम डीकॉक पहली ही ओवर में 4 रन बनाकर आऊट हो गए। लेकिन इसके बाद रीजा हेंड्रिक्स और रासी वेन ने पारी को संभाला और 20 ओवर के अंदर ही 125 तक ले गए। रासी ने 61 गेंदों पर 60 तो रीजा ने 75 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 85 रन बनाए। इसके बाद कप्तान ऐडन मार्करम 42 रन का योगदान देकर आऊट हो गए। क्लाासेन ने एक छोर संभाला और 350 के आसपास दिख रही दक्षिण अफ्रीका को 400 के करीब पहुंचा दिया। क्लासेन ने 67 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 109 तो मार्को जेन्सन ने 42 गेंदों पर छह छक्कों की मदद से 75 रन बनाए औैर स्कोर 399 तक ला खड़ा किया।
 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
दक्षिण अफ्रीका :
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

इंग्लैंड : जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड विली, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, रीस टॉपले।