Sports

अनंतपुर : कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (143 नाबाद) और नारायण जगदीशन (70) के बीच 129 रन की साझीदारी के बावजूद इंडिया बी को दलीप ट्राफी के दूसरे चरण के मुकाबले के तीसरे दिन इंडिया सी की पहली पारी के स्कोर को छूने के लिए 216 रन की दरकार है। इंडिया सी ने अपनी पहली पारी में 525 रन बनाये थे जिसके जवाब में इंडिया बी ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट पर 309 रन बना लिए थे।

इंडिया बी पर अंकुश लगाने में अंशुल कंबोज की भूमिका अहम रही जिन्होने पांच विकेट झटक कर इंडिया बी को अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़े स्कोर की ओर से रोक लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया सी ने इशान किशन की शतकीय और मानव सुथार, ऋतुराज गायकवाड़ और बाबा इंद्रजीत की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 525 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा किया था।

 

Duleep Trophy, Abhimanyu Easwaran, India B vs India C, cricket news, दलीप ट्रॉफी, अभिमन्यु ईश्वरन, भारत बी बनाम भारत सी, क्रिकेट समाचार

 

दूसरे दिन इंडिया सी की पूरी टीम को समेटने के बाद इंडिया बी की शुरुआत भी बेहतरीन हुई थी और दूसरे दिन के खेल की समाप्ति के बाद इंडिया बी ने स्कोरबोर्ड पर बिना विकेट गंवाए 124 रन टांग दिए थे। तीसरे दिन इंडिया बी को सबसे पहला झटका एन जगदीशन के रूप में लगा। कंबोज ने उन्हें 70 के निजी स्कोर पर चलता किया। जबकि इसके बाद उन्होंने सरफ़राज़ खान और मुशीर खान को अपना शिकार बनाया। दूसरे राउंड में टूर्नामेंट का हिस्सा बने रिंकू सिंह भी कुछ ख़ास नहीं कर पाए और 6 के निजी स्कोर पर कंबोज का ही शिकार बन गए।

वहीं, नितीश कुमार रेड्डी की भी कंबोज ने बोल्ड कर दिया। कंबोज के अलावा इंडिया सी की ओर से विजयकुमर वैशाख साबित और मयंक माकर्ण्डे साबित हुए, जिन्होंने क्रमश: वॉशिंगटन सुंदर और साई किशोर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि कप्तान ईश्वरन दूसरे छोर पर डटे रहे और उन्होंने एक छोर संभाले रखा। जिसका नतीजा यह हुआ कि कंबोज की बेहतरीन गेंदबाजी के बावजूद इंडिया सी के गेंदबाज इंडिया बी को ऑल आउट नहीं कर पाए। ईश्वरन 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 143 रन पर नाबाद हैं।