Sports

खेल डैस्क : विंडीज दिग्गज ऑलराऊंडर डीजे ब्रावो को बीते दिनों हल्के मजाक के मूड में देखा गया। ब्रावो जोकि कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर हैं, फिलहाल ईडन गार्डन में अपनी टीम की प्रैक्टिस की देख रेख कर रहे हैं। कोलकाता का 8 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मुकाबला होना है जिसको लेकर दोनों टीमों के प्लेयर मैदान पर मौजूद थे। इस दौरान ब्रावो ने जब लखनऊ के निकोल्स पूरन को देखा तो वह उनके पास आ गए। ब्रावो को उनके पैर छूने की एक्टिंग करते देखा गया। यह देख पूरन पीछे हट गए तो पानी के बॉक्स पर बैठ गए। उक्त वीडियो को लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है। 

 

 

पूरन चल रहे हैं शानदार फॉर्म में
निकोलस पूरन ने 2024 में टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 65 पारियों में 42 से अधिक की औसत से 2059 रन बनाए, जिसमें 14 अर्धशतक शामिल हैं। यह रिकॉर्ड पहले मोहम्मद रिजवान (2036 रन, 2021) के नाम था। इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR), और अन्य फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। पूरन ने 2024 में टी20 क्रिकेट में 150 छक्के लगाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2015 में 135 छक्के लगाए थे। यह उपलब्धि उन्हें टी20 क्रिकेट में "सिक्सर किंग" बनाती है।


आईपीएल में पास है ऑरेंज कैप 
आईपीएल 2025 में भी फिलहाल निकोल्स पूरन 4 मैचों में 201 रन बनाकर टॉप पर चल रहे हैं। उनकी औसत 50 तो स्ट्राइक रेट 218 चल रही है। वह 18 चौके और 16 छक्के लगा चुके हैं। यानी सीजन में वह अभी भी सिक्सर किंग बने हुए हैं। उनके बाद श्रेयस अय्यर (13) और अनिकेत वर्मा (12) का नाम आता है। दिल्ली कैप्टिलस के खिलाफ वह 30 गेंदों पर 75 तो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों पर 70 रन बनाकर चर्चा में हैं।