खेल डैस्क : आगामी आईपीएल सीजन के लिए महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से मैदान पर एक्टिव हो गए हैं। धोनी को बीते दिन ही भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी की शादी में पत्नी संग मस्ती करते देखा गया था। धोनी ने इस दौरान डांस तो किया ही साथ ही साथ मशहूर बॉलीवुड गीतों पर लिप सिंक भी किया। धोनी 13 तारीख को हुई शादी में शामिल होने के बाद अगले ही दिन चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में प्रैक्टिस करते हुए दिखे। धोनी की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह लंबे छक्के बरसाते दिख रहे हैं। देखें वीडियो-
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन का शानदार संतुलन है। ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे और राहुल त्रिपाठी जैसे बल्लेबाज टीम की बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान करते हैं, जबकि रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, सैम कुरेन और शिवम दुबे जैसे ऑलराउंडर टीम को लचीलापन देते हैं। गेंदबाजी में मतीशा पतिराना, खलील अहमद, नूर अहमद और अंशुल कंबोज जैसे गेंदबाज आक्रमण को धारदार बनाते हैं। धोनी की उपस्थिति टीम को अनुभव और रणनीतिक कुशलता प्रदान करती है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में यह टीम छठी बार आईपीएल खिताब जीतने के लिए तैयार है।
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर-बल्लेबाज, मतीशा पथिराना, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, डेवोन कॉनवे, खलील अहमद, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, अंशुल कंबोज, सैम कुरेन, गुरजपनीत सिंह, दीपक हुड्डा, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, वंश बेदी, नाथन एलिस, शैक रशीद, मुकेश चौधरी,
कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, आंद्रे सिद्धार्थ।
धोनी की उपलब्धियां
महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे सफल और प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राइजिंग पुणे सुपरजायंट (आरपीएस) के लिए खेला है और पांच खिताब जीते हैं। जानें उनके रिकॉर्ड्स-
सबसे ज्यादा आईपीएल मैचों में कप्तानी : धोनी ने आईपीएल में 226 मैचों में कप्तानी की है, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है।
सबसे ज्यादा जीत : धोनी ने बतौर कप्तान 133 जीत हासिल की हैं, जो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा हैं।
5 बार चैंपियन : धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) आईपीएल खिताब दिलाया है, जो मुंबई इंडियंस के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है।
सबसे ज्यादा फाइनल्स : धोनी की कप्तानी में सीएसके 10 बार फाइनल में पहुंची है, जो किसी भी टीम का सर्वाधिक है।
बल्लेबाजी रिकॉर्ड : धोनी ने आईपीएल में 264 मैच खेले हैं और 5,426 रन बनाए हैं। उनका औसत 39.17 और स्ट्राइक रेट 137.54 है।
20वें ओवर में रन : धोनी ने आईपीएल के 20वें ओवर में 700 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 50 से ज्यादा छक्के शामिल हैं, जो एक रिकॉर्ड है।
विकेटकीपिंग रिकॉर्ड : धोनी के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा 192 शिकार हैं, जिसमें 148 कैच और 44 स्टंपिंग शामिल हैं।
सबसे ज्यादा बार नाबाद : धोनी ने आईपीएल में 95 बार नाबाद रहने का रिकॉर्ड बनाया है, जो उन्हें खेल के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक साबित करता है।