Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : कोलकाता नाईट राईडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले बल्लेबाजी में जलवा दिखाया। फिर उसके बाद विकेट के पीछे से भी विरोधी टीम को पस्त किया। कोलकाता नाईट राईडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। धोनी आईपीएल में विकेट के पीछे से 150 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर बन चुके हैं। इस मामले में धोनी से आगे कोई भी विकेटकीपर नहीं हैं। 

PunjabKesari

धोनी ने कोलकाता के खिलाफ विकेट के पीछे कीपिंग करते हुए तीन खिलाड़ियों का शिकार किया। इन खिलाड़ियों को आउट करने के साथ ही धोनी आईपीएल में अपने नाम 151 शिकार कर लिए हैं। कोलकाता नाईट राईडर्स टीम के खिलाड़ी दिनेश कार्तिक इस मामले में धोनी के बाद दूसरे स्थान पर हैं। दिनेश कार्तिक के आईपीएल में विकेट के पीछे 143 शिकार हैं। देखें आंकड़े - 

आईपीएल में विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा बार शिकार 

धोनी - 151
कार्तिक - 143
उथप्पा - 90
पार्थिव - 81

गौर हो कि इस मैच में धोनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। धोनी ने इस मैच में कोलकाता के खिलाफ 8 गेदों पर 17 रन बनाए। जिसमें धोनी ने 2 चौके और एक छक्का लगाया। इसी मैच में धोनी ने पहली बार कोलकाता के मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन को पहली बार बाउंड्री भी लगाई।