Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : धोनी का दिमाग क्रिकेट के मैदान में कितनी तेजी से चलता है यह हर कोई जानता है। पर आज एक बार फिर फैंस ने धोनी के दिमाग की तेजी देखी और हैरान रह गए। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान भले ही रविंद्र जडेजा बन गए हों पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ कप्तानी धोनी ही कर रहे थे। उन्होंने अपनी कप्तानी से मुंबई के खतरनाक बल्लेबाज किरोन पोलार्ड को आउट करके लोगों को हैरान कर दिया। धोनी के इस दांव कमेंटेटर से लेकर सभी को हैरान कर दिया।

गेंदबाजी के लिए आए थीक्षाना के सामने पोलार्ड थे। धोनी पोलार्ड की हिटिंग काबिलियत को जानते थे। इसलिए उन्होंने थीक्षाना के ओवर की दूसरी गेंद पर फिल्डिंग सेट करते हुए शिवम दुबे को डीप मिडविकेट में खड़ा कर दिया। जहां धोनी ने दुबे को खड़ा किया पोलार्ड ने वहीं पर शॉट मारा और अपना विकेट गंवा बैठे। पोलार्ड के आउट होने के बाद धोनी भी काफी खुश हो गए और वह तालियां बजाने लगे। 

यह पहली बार नहीं है कि धोनी ने जब पोलार्ड को अपनी फिल्डिंग के जाल में फंसाया हो। इससे पहले साल 2010 के आईपीएल फाइनल में धोनी ने पोलार्ड के लिए फिल्डिंग सेट की थी। उस समय भी पोलार्ड धोनी के इस जाल में फंस गए थे और अपना विकेट गंवा बैठे। साल 2010 के उस आईपीएल फाइनल मैच की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

गौर हो कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों के लिए यह मैच काफी जरूरी है। क्योंकि दोनों ही टीमें अंक तालिका में सबसे नीचे स्थान पर हैं। जहां चेन्नई की टीम 6 मैचों में एक जीत के साथ 9वें नंबर पर है। तो वहीं मुंबई की टीम 6 मैचों में 6 हार के साथ 10वें स्थान पर है।