Sports

खेल डैस्क : गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी और ड्वेन ब्रावो का डांडिया खेलते का एक वीडियो वायरल हो रहा है। पार्टी में धोनी के अलावा सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, राशिद खान, ट्रेंट बाउल्ट और निकोलस पूरन समेत कई क्रिकेटर शामिल हुए। सभी ने डांडिया का लुत्‍फ उठाया।

 

MS Dhoni, Dhoni, Dandiya, DJ Bravo, Anant Ambani pre wedding, cricket news, sports, एमएस धोनी, धोनी, डांडिया, डीजे ब्रावो, अनंत अंबानी प्री वेडिंग, क्रिकेट समाचार, खेल

 


धोनी के डांडिया खेलते का 31 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी पत्‍नी साक्षी के साथ नजर आ रहे हैं। उनके साथ ही चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो भी हैं, जो माही के जैसे ही पारंपरिक पोशाक पहने हुए हैं। वीडियो में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी और उनकी पत्‍नी नीता अंबानी धोनी का स्‍वागत करते दिख रहे हैं। देखें वीडियो-

 


चेन्नई के खिलाड़ियों की सूची
रिटेन किए गए खिलाड़ी :
महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, शिवम दुबे, महेश थीक्षाना, मिशेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, अजय मंडल।

खरीदे गए खिलाड़ी : डेरिल मिशेल (14 करोड़), शार्दुल ठाकुर (4 करोड़), रचिन रवींद्र (1.8 करोड़), समीर रिजवी (8.4 करोड़), मुस्तफिजुर (2 करोड़), अविनाश राव अरावली (20 लाख)

 

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 5 बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है। ऐसा कर उन्होंने मुंबई इंडियंस की बराबरी की है। आईपीएल 2021 में चेन्न्ई की जीत काफी यादगारी रही थी। लेकिन अगले ही साल यानी 2022 में उनका प्रदर्शन स्तरीय नहीं रहा। साल 2023 में चेन्नई ने तब मजबूती से वापसी की जब धोनी के संन्यास की अफवाहें चल रही थीं। धोनी ने अपने कृशल नेतृत्व के चलते चेन्नई को 5वीं बार खिताब दिलवाया था। यह साल संभवत: बतौर कप्तान धोनी का आखिरी साल हो सकता है ऐसे में वह इसे जीतकर यादगार विदाई करना चाहेंगे।