स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 से पहले Royal Challengers Bengaluru के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज Yash Dayal इस सीजन में RCB कैंप से नहीं जुड़ेंगे। इस बात की पुष्टि टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट Mo Bobat ने प्री-टूर्नामेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।
मो बोबाट ने बताया कि उन्होंने यश दयाल से बात की थी, लेकिन उनकी निजी परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया कि इस समय उनके लिए और फ्रेंचाइजी के लिए टीम से दूर रहना ही बेहतर होगा।
टीम से रिलीज नहीं किए गए हैं यश दयाल
RCB डायरेक्टर ने यह भी साफ किया कि यश दयाल को टीम से रिलीज नहीं किया गया है। वह अभी भी फ्रेंचाइजी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं। इसका मतलब यह है कि RCB ने अभी तक उनका रिप्लेसमेंट भी घोषित नहीं किया है। बोबाट ने कहा कि टीम ने ऑक्शन में पहले से ही सबसे खराब स्थिति को ध्यान में रखकर प्लानिंग की थी कि अगर यश उपलब्ध नहीं होते हैं तो क्या रणनीति होगी।
क्यों नहीं खेलेंगे IPL 2026?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश दयाल इस समय कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं। उन पर गाजियाबाद में शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप है। इसके अलावा जयपुर में एक नाबालिग से जुड़े मामले में भी उन पर गंभीर आरोप लगे हैं। इसी कारण वह क्रिकेट से दूर हैं और IPL 2026 में हिस्सा नहीं लेंगे।
IPL 2025 में RCB को जिताया था खिताब
यश दयाल IPL 2025 में RCB की खिताबी जीत के अहम खिलाड़ी रहे थे। उन्हें 5 करोड़ रुपये में टीम ने खरीदा था। उन्होंने IPL 2025 में 15 मैचों में 13 विकेट लिए थे और टीम के लिए महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट निकालकर मैच जिताए थे।
RCB की तेज गेंदबाजी बनी टेंशन
IPL 2026 से पहले RCB की तेज गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है।
-Josh Hazlewood चोटिल हैं
-Nuwan Thushara को अभी श्रीलंका क्रिकेट से क्लियरेंस नहीं मिला
-ऐसे में टीम को Bhuvneshwar Kumar, Rasikh Dar और Jacob Duffy पर निर्भर रहना पड़ सकता है।