Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भारत में जितने लोकप्रिय हैं, माही के उतने ही चाहने वाले विदेशों में भी हैं। इस बात का नज़ारा हमें एक बार फिर से देखने को मिला है। वैसे धौनी के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं। ऐसे में धोनी से रिलेटेड एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
PunjabKesari
लॉस एंजिलिस में एक फैन की कार की नंबर प्लेट पर 'एमएस धौनी' का नाम लिखा नजर आया। अमेरिका से अपलोड की गई एक गाड़ी की प्लेट नंबर की तस्वीर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया है। गाड़ी के नंबर प्लेट की जगह एमएस धोनी का नाम लिखा हुआ नजर आया। धोनी के नाम वाले इस गाड़ी को देख लोगों के बीच धोनी को लेकर बहस भी छिड़ गई। कई लोगों ने तो मान भी लिया कि धोनी इन दिनों अमेरिका में हैं। लेकिन अमेरिका के शहर लॉस एंजलिस में एक लाल रंग की गाड़ी की इस तस्वीर की गुत्थी चेन्नई सुपर किंग्स ने सुलझाने का काम किया।
PunjabKesari
चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, इस तस्वीर को मेरे दोस्त ने भेजी है। यह लॉस एंजलिस की एक गाड़ी का नंबर है। निश्चित ही गाड़ी का ऑनर महेंद्र सिंह धोनी का जबरा फैन होगा। भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। टीम को 12 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के दौरान महेंद्र सिंह धोनी टीम में वापसी करेंगे।
PunjabKesari
इसके साथ ही धोनी अगले साल होने वाले विश्व कप में टीम का हिस्सा जरूर होंगे। वहीं अगले सीजन आईपीएल में भी धोनी के प्रदर्शन पर फैंस की निगाहें होंगी। पिछले साल धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बनाने का काम किया था। इतना ही नहीं धोनी ने बल्ले से भी टूर्नामेंट में टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे।