Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ एक शानदार वीडियो शेयर की। इस छोटी-सी वीडियो में धोनी की बेटी जीवा (Ziva Dhoni) अपने पापा की मालिश करते नजर आ रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

धोनी ने बेटी जीवा के साथ शेयर की वीडियो 

दरअसल, धोनी द्वारा शेयर की गई इस वीडियो को महज एक ही घंटे में लाखों व्यूज मिल गए। वीडियो में आप देखेंगे कि धोनी ने रेड टी-शर्ट और ट्राउजर पहने हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ खड़ी बेटी जीवा ग्रे कलर की टी-शर्ट और चेक पैंट पहनकर पापा की मदद कर रही हैं। जिसे फैंस इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे है। 


PunjabKesari, ms dhoni image, dhoni photo, ziva image, dhoni doughter image, धोनी फोटो
आपको बता दें कि इससे पहले  धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से इस गाड़ी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धौनी 'निस्सान जोंगा' की सफाई कर रहे हैं। इस सफाई में जिवा भी उनकी मदद कर रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जिवा स्कूल ड्रेस में हैं और धोनी की गाडी़ की सफाई में मदद कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए धौनी ने लिखा है- छोटी मदद हमेशा काम आती है, खासकर जब आपके पास बड़ा वाहन हो।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on Oct 24, 2019 at 5:19am PDT