Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: Delhi Capitals ने आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए Rajasthan Royals को जयपुर के Sawai Mansingh Stadium में 7 विकेट से हराया। 226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज पूरा किया।

रिकॉर्ड चेज: टूटे पुराने आंकड़े

दिल्ली कैपिटल्स का यह 226 रन का चेज अब उनका सबसे बड़ा सफल लक्ष्य बन गया है। इससे पहले टीम ने: 210 रन बनाम लखनऊ (2025),209 रन बनाम गुजरात (2017), 207 रन बनाम पंजाब (2025) का सफल पीछा किया था। यह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा सफल चेज भी है। इससे पहले इसी मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 229 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

IPL 2026 में हाई-स्कोरिंग मैचों का ट्रेंड

इस सीजन में बड़े स्कोर का पीछा करना आम हो गया है। 2008-2025 तक: 220+ के सिर्फ 5 सफल चेज, IPL 2026 में अब तक: 7 सफल 220+ चेज;यह आंकड़े दर्शाते हैं कि इस बार बल्लेबाज़ों का दबदबा ज्यादा देखने को मिल रहा है।

केएल राहुल का शानदार फॉर्म जारी

KL Rahul ने इस मैच में 75 रन की अहम पारी खेली और अपना 17वां ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीता। वह अब भारतीय खिलाड़ियों की सूची में टॉप खिलाड़ियों के करीब पहुंच गए हैं: Rohit Sharma – 21 अवॉर्ड, Virat Kohli – 20 अवॉर्ड, MS Dhoni – 18 अवॉर्ड, Ravindra Jadeja – 17 अवॉर्ड.

राहुल-निसांका की साझेदारी ने रखी जीत की नींव

राहुल (75 रन, 40 गेंद) और पथुम निसांका (62 रन, 33 गेंद) के बीच 110 रन की ओपनिंग साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया।इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स (18*) और आशुतोष शर्मा (25*) ने टीम को 5 गेंद बाकी रहते जीत दिला दी।

राजस्थान की पारी: पराग और फरेरा का दम

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 225/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। Riyan Parag – 90 रन,  Donovan Ferreira – 47*, Dhruv Jurel – 42 रन; वहीं, Mitchell Starc ने 3 विकेट लेकर अहम योगदान दिया।

RR की घर में लगातार खराब फॉर्म

राजस्थान रॉयल्स का घरेलू मैदान पर प्रदर्शन चिंता का विषय बन गया है। टीम ने 2025 से अब तक अपने आखिरी 7 में से 6 मैच यहां गंवाए हैं। वहीं, Jofra Archer का यह सीजन का सबसे महंगा स्पेल रहा, जिसमें उन्होंने 46 रन दिए।