Sports

जालन्धर: मुंबई के हाथों 40 रन से शर्मनाक हार मिलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर नाखुश दिखे। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने कहा कि हमारे लिए घरेलू मैदान पर जीतना महत्वपूर्ण होना था। खास तौर पर ऐसी विकेटों पर। हम टॉस भी हार गए। मुंबई ने हमें क्रिकेट के तीनों विभागों में मात दे दी। मुंबई को इसका श्रेय जाता है। हम यहां नैट पर अभ्यास करते रहे हैं यहां विकेट धीमी रहती है। लेकिन जब यहां आते हैं तो यहां कंडीशन अलग हो जाती है। 

श्रेयस ने कहा कि हमने दिल्ली से बाहर हुई गेम्स में ज्यादा स्कोर का पीछा ही किया था। इस मैदान पर भी हमने कुछ इसी तरह करने की कोशिश की। हमने इस विकेट पर 20 रन अधिक दिए। जहां तक डेथ ओवरों का सवाल था, तो यह हमारे लिए बेहतरीन नहीं गई। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता है। गेंद रुककर आती है। नए बल्लेबाजों के लिए यह मुश्किल था। आखिरी तीन ओवरों ने खेल बदल दिया।