Sports

खेल डैस्क : चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम वीरवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने-सामने होगी। रोहित इस सीजन में लय में नहीं दिख रहे हैं लेकिन अगर चेन्नई के खिलाफ उनका रिकॉर्ड देखा जाए तो यह काफी अच्छा है। उन्होंने 29 मैचों में 28 की औसत से 752 रन बनाए हैं जिसमें 7 अर्धशतक भी शामिल हैं। 2000 के बाद से अगर आईपीएल में सलामी बल्लेबाज के तौर पर उन्हें देखा जाए तो उनका औसत महज 26.7 है। हालांकि राहत की बात यह है कि मुंबई ने 2018 के बाद से 8 में से 7 मैचों में जीत हासिल की जब उन्होंने अर्धशतक बनाया। देखें उनके रिकॉर्ड-

रोहित शर्मा बनाम 
रवींद्र जडेजा : 83 रन, 80 गेंद, 3 विकेट, 103 स्ट्राइक रेट
ड्वेन ब्रावो : 82 रन, 72 गेंद, 5 विकेट, 113 स्ट्राइक रेट
ड्वेन प्रिटोरियस : 2 रन, 3 गेंद, 1 विकेट, 66 स्ट्राइक रेट
महेश थीक्षाना : पहली बार खेलेंगे
मुकेश चौधरी : पहली बार खेलेंगे

CSK vs MI, Rohit Sharma, Chennai super Kings, Mumbai indians, mumbai vs chennai, IPL 2022, सीएसके बनाम एमआई, रोहित शर्मा, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, मुंबई बनाम चेन्नई, आईपीएल 2022

इस सीजन में रोहित शर्मा
41 बनाम दिल्ली
10 बनाम राजस्थान
03 बनाम कोलकाता
26 बनाम बेंगलुरु
28 बनाम पंजाब
06 बनाम लखनऊ

हेड टू हेड
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 32 मुकाबले हुए हैं। इनमें मुंबई ने 19 तो चेन्नई ने 13 मुकाबले जीते हैं। पिछले 3 सीजन की बात की जाए तो हुए 8 मुकाबलों में मुंबई ने 6 जीते हैं। 

मैच के की-फैक्ट्स
- बुमराह डेथ ओवरों में सीएसके की आक्रामकता को नियंत्रित कर सकते हैं। वह शानदार इकोनमी से गेंदबाजी कर रहे हैं। 
- एमएस धोनी और शिवम दुबे ने मुंबई के पेसर्स को हिट करने के लिए हमेशा संघर्ष किया है।
- कीरोन पोलार्ड ने चेन्नई के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट लिए हैं।
- ब्रेबोर्न में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 17 मैचों में 170+ का स्कोर बनाया है, जिसमें से 12 में उन्होंने जीत हासिल की है। 5 बार 170+ के स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा किया गया।

CSK vs MI, Rohit Sharma, Chennai super Kings, Mumbai indians, mumbai vs chennai, IPL 2022, सीएसके बनाम एमआई, रोहित शर्मा, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, मुंबई बनाम चेन्नई, आईपीएल 2022

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स।
चेन्नई सुपर किंग्स : रॉबिन उथप्पा, रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रिटोरियस, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी।

 

यह भी पढ़ें:- WWE की किम कार्दशियन हैं यह रैसलर, रिविलिंग फोटोशूट आपको कर देगा मदहोश

Sports

 

2022 की टॉप-10 सबसे HOT महिला फुटबॉल खिलाड़ी, टॉप-2 है हुस्नपरी

Sports