Sports

खेल डैस्क : दुनिया के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह एक फ्यूल स्टेशन पर खड़े होकर सभी आने जाने वालों को मुफ्त गैस (पैट्रेा पदार्थ) भरवाकर दे रहे हैं। ट्रॉपिक्स नाम के एक्स अकाऊंट पर अपलोड वीडियो में कैप्शन है- क्रिस गेल कल रात पोर्टमोर के एक गैस स्टेशन पर सभी की गैस का भुगतान कर रहे थे।

 

 

 

क्रिस गेल के नाम दर्ज है आईपीएल के कई बड़े रिकॉर्ड
क्रिस गेल को इंडियन प्रीमियर लीग में काफी पसंद किया जाता है। उन्होंने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए 66 गेंदों पर 13 चौके और 17 छक्कों की मदद से 175 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा निजी स्कोर है जो कि 14 साल से टूटा नहीं है। इसी तरह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम पर है। गेल ने 142 आईपीएल मैचों में 148.96 की स्ट्राइक रेट और 39.72 के औसत से 4965 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 357 छक्के लगाए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में रोहित शर्मा है जोकि 257 छक्के लगा चुके हैं।

 


गेल को बीते महीने एक आकर्षक वीडियो में देखा गया था जब गेल ने शाहरुख की फिल्म डंकी के लोकप्रिय गीत 'लुट्ट पुट गया' के सिग्नेचर मूव्स को करते देखा गया था। गेल के डांस पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख ने कैरेबियाई दिग्गज को उनके हावभाव के लिए धन्यवाद दिया था। अभिनेता ने जल्द ही पूर्व क्रिकेटर से मिलने और साथ में डांस करने का वादा किया। शाहरुख ने गेल के डांस का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा- और यूनिवर्स बॉस इसे पार्क के बाहर मारता है... केवल वैसे ही जैसे वह कर सकता है!!! धन्यवाद मेरे यार @हेनरीगेले... हम मिलेंगे और जल्द ही किसी समय एक साथ लुट पुट गया डांस करेंगे, हा हा।