Sports

सियोंगनाम (कोरिया) : भारतीय गोल्फर एस चिक्कारंगप्पा ने यहां जीएस कालटेक्स मेकयुंग ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप के पहले दौर में एक ओवर 72 का कार्ड खेला। अमन राज (72) चिक्कारंगप्पा के साथ संयुक्त रूप से 37वें स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, आदिल बेदी (76) संयुक्त 109वें स्थान पर हैं। गत चैम्पियन सांगहुयुन पार्क ने भी 72 का कार्ड खेला जिससे वह भी संयुक्त रूप से 37वें स्थान पर हैं।