Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : पैरालिंपिक 2024 की शुरूआत पेरिस में भव्य उद्घाटन के साथ हो गई। भारत ने इसमें 84 पैरा-एथलीटों का अपना अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल भेजा है। भारत की पैरालंपिक समिति ने घोषणा की है कि देश तीन नए खेलों- पैरा साइक्लिंग, पैरा रोइंग और ब्लाइंड जूडो में प्रतिस्पर्धा करेगा, जिससे भारत की कुल भागीदारी 12 खेलों तक पहुंच जाएगी। आइए भारत के पहले दिन के शेड्यूल पर नजर डालते हैं - 

बैडमिंटन

मिश्रित युगल SL3-SU5: समूह चरण - नितेश कुमार/टी. मुरुगेसन और एलवाई सुहास यतिराज/पलक कोहली। दोपहर 12.00 बजे।
मिश्रित युगल SH6 समूह चरण: शिवराजन सोलामलाई/निथ्या श्री) दोपहर 12:40 बजे।
महिला एकल SL3 समूह चरण: मनदीप कौर, मानसी जोशी दोपहर 2:00 बजे।
पुरुष एकल SL4 समूह चरण: सुकांत कदम दोपहर 2:40 बजे।
पुरुष एकल SL4 समूह चरण: एलवाई सुहास, तरुण दोपहर 3:20 बजे।
पुरुष एकल SL3 समूह चरण: नितेश कुमार और मनोज सरकार) दोपहर 4:00 बजे।
महिला एकल SL4 समूह चरण: पलक कोहली दोपहर 4:40 बजे।
महिला एकल SU5 समूह चरण: थुलसिमथि मुरुगेसन 5:20 बजे।
महिला एकल SU5 समूह चरण: मनीषा रामदास 7:30 बजे।
पुरुष एकल SH6 समूह चरण: शिवराजन सोलामलाई 7:30 बजे।
महिला एकल SH6 समूह चरण: निथ्या श्री 7:30 बजे।
मिश्रित युगल SL3-SU5 समूह चरण: नितेश कुमार और थुलसिमथि मुरुगेसन 8:10 बजे।
मिश्रित युगल SL3-SU5 समूह चरण: एलवाई सुहास और पलक कोहली 8:50 बजे।

पैरा साइकिलिंग

महिला C1-3 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालीफाइंग: ज्योति गडेरिया 4:25 बजे।
महिला C1-3 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट फाइनल - कांस्य (ज्योति गडेरिया)* 7:54 बजे।
महिलाओं की सी1-3 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट - स्वर्ण (ज्योति गडेरिया)* 8:11 बजे।

पैरा तीरंदाजी

महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन रैंकिंग राउंड: शीतल देवी (एसटी श्रेणी), सरिता (डब्ल्यू2 श्रेणी) 4:30 बजे।
पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन रैंकिंग राउंड: हरविंदर सिंह (एसटी श्रेणी) 4:30 बजे।
पुरुषों की व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन रैंकिंग राउंड: राकेश कुमार (डब्ल्यू2 श्रेणी), श्याम सुंदर स्वामी (एसटी श्रेणी), महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन रैंकिंग राउंड - पूजा (एसटी श्रेणी) 8:30 बजे।

पैरा ताइक्वांडो

महिलाओं की के44-47 किग्रा राउंड ऑफ 16: अरुणा दोपहर 1:30 बजे।
महिलाओं की के44-47 किग्रा क्वार्टरफाइनल अरुणा दोपहर 3:40 बजे।
महिलाओं की के44-47 किग्रा रिपेचेज: अरुणा* रात 8:30 बजे।
महिला K44-47 किग्रा सेमीफाइनल अरुणा* रात 9:34 बजे
महिला K44-47 किग्रा कांस्य पदक: अरुणा* रात 10:40 बजे
महिला K44-47 किग्रा स्वर्ण पदक: अरुणा* 00:04 देर रात