Sports

खेल डैस्क : आखिरकार लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तहत ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया मुकाबला सबको एक और रोमांचक लम्हा दे गया। यह लम्हा राष्ट्रीय गान से जुड़ा था जोकि टॉस होने के बाद साऊड वालों की तरह से गलती से बजा दिया गया। हुआ यूं कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने टॉस जीता और पहले इंग्लैंड को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मैच के शुरू होने से जब दोनों टीमें कतार में राष्ट्रगान के लिए खड़ी थीं। पहले इंग्लैंड का नेशनल एंथम बजा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नेशनल एंथम बजना था। तभी साऊंड वाले ने गलती से भारतीय राष्ट्रगान के 3 शब्द भारत भाग्य विधाता... संगीत के साथ प्ले हुए। यह तीन शब्द ही स्टेडियम में बैठे दर्शकों को उत्साहित करने के लिए काफी थे। चारों ओर शोर मच गया। साऊंड वाले ने इसे तुरंत रोकर ऑस्ट्रेलिया का नेशनल एंथम बजाया। लेकिन यह घटना चर्चा में आ गई। 

 

 


मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने बैजबॉल रणनीति के तहत ही शुरूआत की। शुरूआत में फिलिप सॉल्ट 6 गेंदों पर 10 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद जेमी स्मिथ भी 15 रन बनाकर चलते बने। तभी बेन डकेक्ट और जो रूट ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों लय में दिख रहे थे। जो रूट ने 78 गेंदों पर 68 रन बनाए। वहीं, 32वें ओवर में ही बेन डंकेट अपना शतक पूरा करने में सफल रहे। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 32 ओवरों में ही 210 रन बना लिए थे।


 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक शतक
टॉम लैथम (न्यूजीलैंड) - 19 फरवरी, 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती मैच में स्कोर किया।
विल यंग (न्यूजीलैंड) - 19 फरवरी, 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती मैच में भी रन बनाए।
तौहीद हृदोय (बांग्लादेश) - 20 फरवरी 2025 को भारत के खिलाफ स्कोर किया।
शुबमन गिल (भारत) - 20 फरवरी 2025 को बांग्लादेश के खिलाफ रन बनाए।
रयान रिकेल्टन (दक्षिण अफ्रीका) - 21 फरवरी, 2025 को अफगानिस्तान के खिलाफ स्कोर किया।
बेन डकेट (इंग्लैंड)- 22 फरवरी, 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्कोर किया।
(ये 6 शतक टूर्नामेंट के पहले 4 मैचों में लगे हैं)