Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: कांग्रेस ने प्रसिद्ध मुक्केबाज विजेंदर सिंह को साउथ दिल्ली से अपना उम्मीदवार धोषित किया है। भाजपा ने क्रिकेटर गौतम गंभीर को दिल्ली की लोकसभा से अपना उम्मीदवार खड़ा किया है। विजेंदर ओलंपिक में भारत को पदक भी दिला चुके है। अब ये सवाल उठता है कि कांग्रेस के साथ विजेंदर की कैसे निकटता हुई। 

विजेंदर का मुकाबला भाजपा के रमेश बिधूड़ी से होगा..... 
PunjabKesari
ये कुछ साल पहले की बात है। यहीं से राहुल गांधी और विजेंदर की नजदीकियों का पता चलता है। राहुल गांधी के साथ विजेंदर के रिश्ते ही हैं, जिसकी वजह से उन्हें साउथ दिल्ली से टिकट मिला है। विजेंदर का मुकाबला बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और राघव चड्ढा से होगा। पांच साल पहले यहां से रमेश बिधूड़ी जीते थे। उन्होंने तब आम आदमी पार्टी के देविंदर सहरावत को एक लाख सात हजार वोटों से हराया था। कांग्रेस के रमेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। विजेंदर इस क्षेत्र से कांग्रेस के लिए कैसे हालात बदल पाएंगे, इस पर नजर रहेगी। लेकिन फिलहाल 2008 ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता का चुनावी मैदान में उतरना लोगों की दिलचस्पी बढ़ा रहा है।