खेल डैस्क : विश्व के पूर्व नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी बोरिस बेकर 2017 में दिवालिया होने के बाद 2.5 मिलियन डॉलर की संपत्ति और ऋण छिपाने के कारण दक्षिण लंदन के वैंड्सवर्थ जेल में 30 महीने की जेल की सजा काट रहे हैं। 54 वर्षीय बेकर के जेल में होने पर उनकी पत्नी लिली दुखी है। 45 वर्षीय लिली बेकर ने कहा कि उनके बेटे को यह बताना कि उनके पिता जेल में हैं, सबसे बुरी बात है।
डेली मेल से बात करते हुए डच मॉडल और टीवी प्रस्तोता लिली ने कहा कि उसने 12 वर्षीय बेटे एमेडियस को पिछले महीने साउथवार्क क्राउन कोर्ट में अपने मुकदमे के बारे में नहीं बताया था क्योंकि उसने कभी उम्मीद नहीं की थी कि पिता जेल जाएंगे। उसने एक दोस्त को बुलाया जो था जो पढ़ता था। तब उसे ऐसी चीजें बताना सबसे बुरा अनुभव था। मैं उसकी नीली आंखें भूल नहीं सकती थी। मैंने तब उसे अकेला छोड़ दिया था। वह 20 मिनट बाद नीचे आया। शायद वह गुगलिंग कर रहा था, लेकिन मैं उसे रोक नहीं सकती थी। उसे जवाब चाहिए था क्योंकि वह जवाब का हकदार था।
बोरिस और लिली की शादी 2009 में हुई थी। लिली ने कहा कि उसे बोरिस के मामले में कुछ मायनों पर खेद है। उसके पास पैसा, महिला, प्रसिद्धि सब कुछ था। हां, यह भी ठीक है कि वह जेल में है। अब हर कोई उससे प्यार करेगा क्योंकि वह सभी को आकर्षित करता है। बता दें कि बीते महीने ही बोरिस में जेल में मिल रहे खराब भोजन की शिकायत की थी। यहां तक कि उन्हें अपने बाल डाई करने के लिए भी कहा गया था।