Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाजी हैरी ब्रूक का बल्ला खूब गरजा। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों की खूब धज्जियां उड़ाईं और 55 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन की पारी खेली। हैरी ब्रूक का यह आईपीएल में पहला शतक है और यह शतक उनके लिए और भी खास है, क्योंकि उन्होंने यह शतक अपनी गर्लफेंड के सामने जड़ा।

नहीं रहा हैरी की गर्लफ्रेंड की खुशी का ठिकाना

PunjabKesari

हैरी ब्रूक ने आईपीएल की अपनी चौथी पारी में ही शतक जड़ा और यह शतक उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड लूसी लाइल्स के सामने ठोका। इस शतकीय पारी के बाद लूसी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

लंबे समय से कर रहे हैं डेट

PunjabKesari


इंग्लैंड के धुरंधर बल्लेबाज हैरी ब्रूक और लुसी लाइल्स पिछले 3 साल से डेटिंग कर रहे हैं। सबसे पहली बार साल 2020 में दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी।

हैरी गर्लफ्रेंट के साथ तस्वीरें करते हैं शेयर

PunjabKesari
हैरी ब्रूक की गर्लफ्रेंड लूसी का सोशल मीडिया अकाउंड प्राइवेट हैं, लेकिन हैरी उनके साथ अपनी तस्वीरे शेयर करते रहते हैं।

हैरी ने शतक लगाने के बाद गर्लफेंड का किया जिक्र

PunjabKesari

हैरी ब्रूक ने शतक लगाने के बाद कहा मेरी गर्लफ्रेंड इधर है, लेकिन मेरे घरवाले वापस लौट गए। मुझे पूरा यकीन है कि वह सभी खुश होंगे।

SRH ने 13.25 करोड़ रुपए की लगाई थी बोली

PunjabKesari

पहली बार आईपीएल खेल रहे हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने मोटी रकम में अपनी टीम में शामिल किया था। उन्हें हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपए में खरीदा था।