Sports

पेरिस : अवनि लेखरा शुक्रवार को यहां महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच1) स्पर्धा में जीत के साथ दो पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। वहीं इसी प्रतियोगिता में उनकी हमवतन मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता। 

Sports

तीन साल पहले टोक्यो पैरालंपिक स्वर्ण जीतने वाली 22 वर्षीय अवनि ने शानदार 249.7 अंक हासिल कर जापानी राजधानी में बनाए गए 249.6 के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया जबकि 2022 में निशानेबाजी खेल में उतरने वाली मोना ने 228.7 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता। 

अवनि 11 साल की उम्र में एक कार दुर्घटना में कमर के नीचे लकवाग्रस्त हो गई थी और उसके बाद से व्हीलचेयर पर हैं, 2021 में टोक्यो पैरालिंपिक में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज बनी थीं। 

अवनि लेखरा का टोक्यो पैरालंपिक में दूसरा मेडल, गोल्ड के बाद अब जीता कांस्य  पदक - tokyo paralympics avani lekhara wins bronze in 50m rifle 3p sh1-mobile

निशानेबाजी में SH1 श्रेणी में ऐसे एथलीट शामिल होते हैं जिनकी भुजाओं, धड़ के निचले हिस्से, पैरों की गति प्रभावित होती है या जिनके कोई अंग नहीं होते हैं। क्वालीफिकेशन में गत चैंपियन अवनि ने 625.8 का स्कोर किया और इरीना शचेतनिक के बाद दूसरे स्थान पर रहीं जिन्होंने 627.5 के स्कोर के साथ पैरालंपिक क्वालीफिकेशन रिकॉर्ड तोड़ा।