Sports

खेल डैस्क : क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023) के तहत बेंगलुरु के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) और मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों ने 9-9 छक्के लगाए और ऑस्ट्रेलिया के लिए एक वनडे पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया। मैच में कुल 19 छक्के लगे। इससे पहले 2019 में बेंगलुरु के ही मैदान पर भारतीय टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने 19 छक्के लगाए थे। इसी तरह 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 तो 2011 में मीरपुर के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने एक पारी में 16 छक्के लगाए थे। बहरहाल, दोनों दिग्गजों की पारियों से ऑस्ट्रेलिया ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। देखें आंकड़े- 

 

AUS vs PAK, David Warner, Mitchell Marsh, Cricket world cup 2023, Cricket news, Sports, AUS बनाम PAK, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, क्रिकेट विश्व कप 2023, क्रिकेट समाचार, खेल

 

 

विश्व कप टीम की एक पारी में सर्वाधिक छक्के

25 - इंग्लैंड बनाम एएफजी, मैनचेस्टर, 2019
19 - विंडीज बनाम जिमबाब्वे, कैनबरा, 2015
19 - ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023
18 - साऊथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स, बैसेटेरे, 2007
18 - भारत बनाम बरमूडा, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2007

 

AUS vs PAK, David Warner, Mitchell Marsh, Cricket world cup 2023, Cricket news, Sports, AUS बनाम PAK, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, क्रिकेट विश्व कप 2023, क्रिकेट समाचार, खेल

 

 


वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप

284 - डेविड वार्नर और ट्रैविस हेड बनाम पाकिस्तान, एडिलेड, 2017
269 ​​- डेविड वार्नर और ट्रैविस हेड बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 2022
259 - डेविड वार्नर और मिशेल मार्श बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023
258* - डेविड वार्नर और आरोन फिंच बनाम भारत, मुंबई डब्ल्यूएस, 2020
246 - एरोन फिंच और शॉन मार्श बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2013

 

विश्व कप में सबसे बड़ी साझेदारी (किसी भी विकेट के लिए)

372 - क्रिस गेल और मार्लोन सैमुअल्स (वेस्टइंडीज) बनाम जिमबाब्वे, कैनबरा, 2015
318 - सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ (भारत) बनाम श्रीलंका, टॉनटन, 1999
282 - तिलकरत्ने दिलशान और उपुल थरंगा (श्रीलंका) बनाम जिमबाब्वे, पल्लेकेले, 2011
273* - डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड) बनाम इंग्लैंड, अहमदाबाद, 2023
260 - डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ (एयूएस) बनाम एएफजी, पर्थ, 2015
259 - मिशेल मार्श और डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023

 

 

AUS vs PAK, David Warner, Mitchell Marsh, Cricket world cup 2023, Cricket news, Sports, AUS बनाम PAK, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, क्रिकेट विश्व कप 2023, क्रिकेट समाचार, खेल

 

 


विश्व कप की एक पारी में दोनों सलामी बल्लेबाजों के शतक

उपुल थरंगा और तिलकरत्ने दिलशान, श्रीलंका बनाम जिमबाब्वे, पल्लेकेले, 2011
उपुल थरंगा और तिलकरत्ने दिलशान, श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, कोलंबो, 2011
रोहित शर्मा और केएल राहुल, भारत बनाम श्रीलंका, लीड्स, 2019
डेविड वार्नर और मिशेल मार्श, ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023

 

 

डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श की शतकीय पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 367 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए। यह विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है। ऑस्ट्रेलिया ने 2015 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ पर्थ के मैदान पर अब तक का अपना सबसे बड़ा स्कोर 417 रन बनाया था। इसके बाद 2019 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 381, 2007 विश्व कप में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ 377, 2015 विश्व कप में सिडनी के दौरान पर श्रीलंका के खिलााफ 376 रन शामिल हैं। 

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड 
पाकिस्तान : अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ