खेल डैस्क : इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड 352 रन के चेज को शतक लगाकर संभव बना दिया। यह चैंपियंस ट्रॉफी की सबसे बड़ी चेज भी है। इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए बेन डकेट के 165 तो जो रूट के 68 रनों की बदौलत 351 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश इंग्लिस ने चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे तेज शतक लगाकर चेज संभव कर दिया। जोश इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले केवल चौथे क्रिकेटर भी बन गए हैं। उनसे पहले शेन वॉटसन, ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वार्नर यह कारनामा कर चुके हैं। देखें आंकड़े-
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक (गेंदों द्वारा)
77 गेंद : वीरेंद्र सहवाग बनाम इंग्लैंड, कोलंबो 2002
77 गेंद : जोश इंग्लिस बनाम इंग्लैंड, लाहौर 2025
80 गेंद : शिखर धवन बनाम दक्षिण अफ्रीका, कार्डिफ 2013
87 गेंद : तिलकरत्ने दिलशान बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन 2009
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने पर जोश इंग्लिस ने कहा कि आज में चांद के ऊपर हूं। यह शानदार जीत रही। हम जानते थे कि इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला कठिन होगा, ऐसा हमेशा होता है। 350 - उसका पीछा करने के लिए बहुत सी चीज़ों को सही दिशा में जाना होगा। वास्तव में व्यक्तिगत स्तर पर उत्साहित हूं। वहां मौजूद लोगों के लिए यह एक शानदार प्रदर्शन था। आधे रास्ते में बहुत ज्यादा (बातचीत) नहीं हुई। हमने खेल से पहले काफी बातें की थीं। हम जानते थे कि ओस के कारण यह कठिन होने वाला था। हमारे लिए दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना हमेशा बेहतर रहेगा। वह (कैरी) बल्लेबाजी करते समय कुछ नहीं कहता, बस इधर-उधर कुछ शब्द बोलता है। मैं स्कोरबोर्ड को न देखने की कोशिश कर रहा था।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक लगे शतक
टॉम लैथम (न्यूजीलैंड) - 19 फरवरी, 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती मैच में स्कोर किया।
विल यंग (न्यूजीलैंड) - 19 फरवरी, 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती मैच में भी रन बनाए।
तौहीद हृदोय (बांग्लादेश) - 20 फरवरी 2025 को भारत के खिलाफ स्कोर किया।
शुबमन गिल (भारत) - 20 फरवरी 2025 को बांग्लादेश के खिलाफ रन बनाए।
रयान रिकेल्टन (दक्षिण अफ्रीका) - 21 फरवरी, 2025 को अफगानिस्तान के खिलाफ स्कोर किया।
बेन डकेट (इंग्लैंड)- 22 फरवरी, 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्कोर किया।
जोश इंग्लिस (ऑस्ट्रेलिया)- 22 फरवरी, 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ स्कोर किया।
(ये 7 शतक टूर्नामेंट के पहले 4 मैचों में लगे हैं)

मैच की बात करें तो लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 352 रन का रिकॉर्ड चेज कर लिया। ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने 86 गेंदों पर 120 रन की पारी खेली। इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए बेन डंकेट के 165 तो जो रूट के 68 रनों की बदौलत 8 विकेट खोकर 351 रन बनाए थे। डकेट चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही। लेकिन मैथ्यू शॉर्ट ने 63 तो लबुछेन ने 47 रन बनाकर स्कोर पटरी पर ला दिया। आखिर जोश इंग्लिस ने एक छोर संभाला और 120 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। जोश को एलेकस कैरी का बाखूबी साथ मिला जिन्होंने 63 गेंदों पर 69 रन बनाए। मैक्सवेल ने भी 32 रनों का सहयोग किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया : मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन
इंग्लैंड : फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड