Sports

नई दिल्ली ( निकलेश जैन ) एशियन ऑनलाइन नेशंस कप शतरंज के महिला वर्ग मे शीर्ष वरीय भारतीय टीम नें शानदार वापसी करते हुए राउंड 4 से 6 के दौरान लगातार तीन जीत दर्ज करते हुए जोरदार वापसी की और अंक तालिका मे सुधार करते हुए आठवे से दूसरे स्थान पर पहुँच गयी है । भारतीय टीम की इस जीत मे खासतौर पर पहले बोर्ड पर वैशाली आर तो दूसरे बोर्ड पर पद्मिनी राऊत नें बेहतरीन खेल दिखाया । तीन के विश्राम के बाद हुए मुक़ाबले मे भारतीय टीम नें सबसे पहले 10वीं वरीय म्यांमार को 3.5-0.5 के अंतर से मात देते हुए अभियान की शानदार शुरुआत की इस दौरान टीम को आर वैशाली ,पद्मिनी राऊत और भक्ति कुलकर्णी नें बड़ी जीत दिलाई ।चौंथे राउंड मे भारत के सामने थी 11वीं वरीय सिंगापूर की टीम और इस बार भारत नें अपनी पूरी ताकत दिखाते हुए 4-0 से शानदार जीत दर्ज की और इस बार वैशाली ,पद्मिनी के अलावा नंधिधा पी और कप्तान मेरी गोम्स नें भी शानदार खेल दिखाया ।

पांचवे राउंड मे टीम के लिए सबसे कडा मुक़ाबला था जब दूसरी वरीय और शीर्ष पर चल रही इन्डोनेशिया से मुक़ाबला हुआ और दूसरे बोर्ड पर औलिया मदीना के हाथो भारत की भक्ति की हार नें टीम को शुरुआत मे ही 0-1 से पीछे कर दिया पर इसके बाद वैशाली नें पहले बोर्ड पर उनकी शीर्ष खिलाड़ी सुकंदर खरिश्मा को मात देकर स्कोर 1-1 किया और पद्मिनी राऊत नें मोनिका चेल्सी तो मेरी गोम्स नें दीता करेंजा को मात देकर भारत को 3-1 से तीसरी जीत दिला दी ।

एक दिन के विश्राम के बाद जब भारतीय टीम राउंड 7 से 9 राउंड खेलेगी तो प्ले ऑफ मे जगह बनाने के लिए टीम को अपना यही प्रदर्शन कायम रखना होगा ।

राउंड 7 के मुक़ाबले 

Round 7 on 2020/10/19 at 10:00
No. SNo   Team MP Res. : Res. MP Team   SNo
1 1   India 10   :   10 Philippines   7
2 6   Iran 10   :   9 Mongolia   8
3 3   Kazakhstan 9   :   8 Indonesia   2
4 5   Vietnam 8   :   8 Singapore   11
5 15   Kyrgyzstan 8   :   7 Sri Lanka   18
6 14   Iraq 6   :   6 Australia   4
7 9   Bangladesh 6   :   6 United Arab Emirates   22
8 21   Malaysia 6   :   6 Myanmar   10
9 12   Jordan 6   :   6 Lebanon   13
10 17   Japan 6   :   5 Syria   16
11 23   New Zealand 5   :   5 Hong Kong   24
12 20   Thailand 5   :   4 Palestine   30
13 19   Nepal 4   :   4 Maldives   27
14 29   Oman 3   :   3 Pakistan   28
15 25   Kuwait 1   :   2 Laos   31
16 26   Qatar 4 2 : 0 0 bye   -1

फिलहाल फिलिपिन्स ,भारत ,ईरान ,मंगोलिया ,कजाकिस्तान ,वियतनाम ,किर्गिस्तान और इन्डोनेशिया शीर्ष आठ मे बने हुए है ।