Sports

खेल डैस्क : एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के तहत पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले ही मुकाबले में भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) पाक गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) की गेंद समझने में फेल हो गए। अफरीदी के इनस्विंग के आगे दोनों दिग्गज बोल्ड हो गए जिससे टीम इंडिया (Team india) को 7वें तक ही 2 बड़े झटके लग गए।

 


मैच 4.2 ओवर के बाद बारिश के चलते रुका था। तब टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए 19 रन बना लिए थे। लेकिन जब बारिश रुकी तो रोहित ने अपनी लय खो दी। इसी ओवर की आखिरी गेंद को रोहित समझ नहीं पाए और प्लेड ऑन हो गए। उन्होंने 22 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बनाए। 

पहले छूटा था रोहित का कैच
मैच की दूसरी ही गेंद पर रोहित शर्मा की लगाई फ्लिक शॉट फखर जमां के हाथों से निकल गई थी। रोहित ने अफरीदी की गेंद पर कड़ा प्रहार किया था लेकिन गेंद ज्यादा देर तक हवा में रही। गेंद फखर के हाथों को छूकर गई। देखें वीडियो-

 

 


कोहली भी हुए फेल
रोहित का विकेट गिरने के बाद सभी फैंस की नजरें विराट पर थीं। विराट ने पहली ही ओवर में तेज गेंदबाज नसीम शाह को चौका मारकर अपना खाता भी खोला था। लेकिन अगले ही ओवर में लौटे शाहीन अफरीदी की गेंद को समझने में वह विफल हो गए। कोहली इनस्विंग को थर्ड मैन की ओर मोड़ना चाहते थे लेकिन गेंद ने बल्ले का भीतरी किनारा लिया जिससे विराट की विकेट उड़ गई। विराट ने 7 गेंदों पर 4 रन बनाए।