स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL 2026 मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru की रोमांचक जीत में भुवनेश्वर कुमार ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहले गेंद से कहर बरपाते हुए 4/23 विकेट लिए और फिर आखिरी ओवर में दबाव के बीच छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।
‘Bring Back Bhuvi’ ट्रेंड कराने की मांग
अश्विन ने जियोस्टार पर बातचीत के दौरान कहा कि भुवनेश्वर कुमार अब भी भारतीय T20 टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा, '#BringBackBhuvi, मैं उन्हें भारतीय T20 टीम में वापस देखना पसंद करूंगा। नई गेंद से विकेट लेना, डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करना और दबाव में छक्का लगाना, वह सब कुछ कर रहे हैं।'
रोहित-सूर्या को आउट कर पलटा मैच
भुवनेश्वर कुमार ने मैच की शुरुआत में ही Ryan Rickelton, Rohit Sharma और Suryakumar Yadav को आउट कर मुंबई इंडियंस को बैकफुट पर धकेल दिया था। अश्विन ने खास तौर पर रोहित शर्मा को आउट करने वाली गेंद की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वह बिल्कुल टेस्ट मैच जैसी गेंदबाजी कर रहे थे। रोहित शर्मा को जिस स्लोअर गेंद पर आउट किया, वह कमाल की डिलीवरी थी।'
‘व्यक्तिगत रिकॉर्ड नहीं, टीम पहले’
अश्विन ने भुवनेश्वर की तारीफ करते हुए कहा कि डेथ ओवरों में उन्होंने व्यक्तिगत रिकॉर्ड की बजाय टीम के लिए गेंदबाजी की। उन्होंने कहा, 'वह चाहें तो चौथा विकेट लेने की कोशिश कर सकते थे, लेकिन उन्होंने टीम के लिए सही यॉर्कर डालना ज्यादा जरूरी समझा। यह उनकी निस्वार्थ सोच दिखाता है।'
क्रुणाल पंड्या की भी जमकर तारीफ
अश्विन ने Krunal Pandya की 73 रन की शानदार पारी की भी जमकर सराहना की। RCB ने शुरुआती झटकों के बाद जब 47/3 का स्कोर बना लिया था, तब क्रुणाल ने जिम्मेदारी संभाली और टीम को मैच में बनाए रखा। अश्विन ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'हम HR मैनेजर और प्रोजेक्ट मैनेजर के बारे में सुनते हैं, लेकिन यह असली ‘प्रेशर मैनेजमेंट’ था। अगर किसी को दबाव संभालना सीखना है तो ‘K for Krunal Pandya’ डायल करना चाहिए।'
RCB की जीत पर क्या बोले अश्विन?
अश्विन का मानना है कि यह जीत RCB के लिए टूर्नामेंट में नई ऊर्जा लेकर आएगी। उन्होंने कहा, 'RCB लगातार दो हार के बाद इस मैच को जीतने के लिए बेताब थी। अब यह जीत उन्हें फिर से मोमेंटम दे सकती है और टीम टूर्नामेंट में तेजी से आगे बढ़ सकती है।'
रोमारियो शेफर्ड को लेकर भी दी राय
अश्विन ने Romario Shepherd के प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया दी। उनका मानना है कि RCB को अभी धैर्य बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा, 'रोमारियो शेफर्ड को देखकर बदलाव की बात करना आसान है, लेकिन अगर वह बड़े मैच में चल गए तो टीम को बड़ा फायदा हो सकता है। RCB के पास उन्हें बैक करने का समय और मौका दोनों हैं।'