Sports

खेल डैस्क : मास्टर ब्लास्टर को मैदान पर बल्ले से अग्रेशन दिखाने जबकि मैदान से बाहर शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है। बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी उनकी कापी है। बीते दिनों अर्जुन तेंदुलकर को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया जहां उन्होंने पैपराजी के लिए पोज भी दिए। कैजुअल लुक में नजर आए अर्जुन अभी आईपीएल की तैयारी कर रहे हैं। गोवा की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते अर्जुन की इस साल मुंबई इंडियंस की ओर से डैब्यू होने की उम्मीद है। फिलहाल अर्जुन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर आई है जिसने क्रिकेट फैंस में अजीब चर्चा छेड़ दी। 


दरअसल, अर्जुन जब कार में बैठने लगे थे तो उन्होंने जो शब्द बोले, उसे क्रिकेट फैंस ने ‘साले कट ले’ समझकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैंस के कई कमेंट आए। आखिर कुछ देर बाद साफ हुआ कि अर्जुन ने मराठी भाषा का शब्द ‘झाले कढ़ले’ बोला था जिसका हिंदी में मतलब है- आप ने फोटो ले ली? इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस ने खूब कमेंट्स किए। देखें वीडियो का कमेंट्स बॉक्स-


अर्जुन के घरेलू करियर की बात करें तो उन्होंने 4 फर्स्ट क्लास, 7 लिस्ट-ए और 9 टी20 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने क्रमश: 8, 8 और 12 विकेट लेने के साथ ही रणजी में 1 शतक भी जड़ा है। रणजी ट्रॉफी में वह गोवा की ओर से सात पारियों में 1 शतक की बदौलत 223 रन बनाने में सफल रहे थे। उन्होंने पिता की ही तरह फर्स्ट क्लास क्रिकेट की पहली ही पारी में शतक लगाया था।