Sports

होल्जहौसर्न (स्विट्जरलैंड) : भारतीय महिला गोल्फर अमनदीप द्राल (Amandeep Dral) स्विस लेडीज ओपन (Swiss Ladies Open) के शुरुआती दौर में यहां दो अंडर 69 के कार्ड के बूते संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर चल रही हैं जबकि दीक्षा डागर एक अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 27वें पायदान पर हैं। अमनदीप ने 4 बर्डी और 2 बोगी लगाई जबकि दीक्षा एक बोगी के मुकाबले दो बर्डी लगाने में सफल रही। प्रतियोगिता में भाग ले रही एक अन्य भारतीय वाणी कपूर ने एक ओवर 72 का कार्ड खेला और वह संयुक्त रूप से 53वें स्थान पर चल रही हैं। 


अर्जुन अटवाल पीजीए टूर के नए सत्र के पहले टूर्नामेंट में कट से चूके

भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल ने यहां पीजीए टूर पर सत्र की पहली फोर्टिनेट चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में 74 का कार्ड खेला जिससे वह कट में जगह बनाने से चूक गए। अटवाल ने पहले दौर में 77 का कार्ड खेला था। भारतीय मूल के अमेरिकी गोल्फर साहिथ थिगाला ने पहले दौर में 68 के बाद 64 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से बढ़त बनाए हैं। वह कोरिया के केएच किम के साथ 12 अंडर के स्कोर पर हैं।