Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से 61 रन की करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कोलंबो के R. Premadasa Stadium में खेले गए मुकाबले में Suryakumar Yadav की कप्तानी वाली भारत टीम ने पाकिस्तान को 114 रन पर समेट दिया। हार के बाद पाकिस्तान के दिग्गजों ने टीम चयन पर सवाल खड़े किए हैं।

Shahid Afridi की बड़ी मांग

पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने साफ कहा कि अब समय आ गया है कि बाबर आजम, उनके दामाद Shaheen Afridi और Shadab Khan को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाए।

पाकिस्तान का अगला मुकाबला 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ है, जो अब ‘करो या मरो’ बन चुका है। सुपर 8 में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

अफरीदी ने सामा TV पर कहा: अगर फैसला मुझे करना होता तो मैं बाबर, शाहीन और शादाब को ड्रॉप करता। नामीबिया के खिलाफ नए खिलाड़ियों को मौका दो और उनका आत्मविश्वास बढ़ाओ। लंबे समय से सीनियर खिलाड़ी बड़ी टीमों के खिलाफ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।'

सीनियर खिलाड़ियों का फ्लॉप शो

बाबर आजम: 5 रन बनाकर आउट, फिर एक बार टीम के पतन का हिस्सा बने। शाहीन अफरीदी: 2 ओवर में 31 रन दिए, केवल एक विकेट (अक्षर पटेल) लिया। बल्लेबाजी में 19 गेंदों पर 23* रन, लेकिन तब तक मैच हाथ से निकल चुका था। शादाब खान: एक ओवर में 17 रन लुटाए। बल्लेबाजी में 15 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट।

Mohammad Yousuf ने भी उठाई आवाज

शाहिद अफरीदी ही नहीं, पूर्व दिग्गज मोहम्मद यूसुफ ने भी सोशल मीडिया पर लिखा: 'शाहीन, बाबर और शादाब का समय खत्म हो चुका है। पाकिस्तान की टी20 टीम को अब नए प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की जरूरत है, कमजोर टीमों के खिलाफ खाली जीत नहीं।'

नामीबिया मैच में कौन ले सकता है जगह?

अगर टीम मैनेजमेंट बदलाव करता है तो संभावित विकल्प: Fakhar Zaman, Salman Mirza, Khawaja Nafay या Naseem Shah, नसीम शाह निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, जबकि ख्वाजा नफे बल्लेबाजी मजबूत करने का विकल्प हो सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान सलमान आगा किस संयोजन के साथ मैदान में उतरते हैं।