Sports

नई दिल्ली  : ढाका में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए टी-20 मैच के दौरान सात गेंदों पर सात छक्के लगे। जी हां, अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी और नजीबुल्लाह जादरान ने यह कारनामा कर दिखाया। दरअसल नबी ने जिम्बाब्वे के गेंदबाज तेंदई चटारा की गेंदों पर लगातार चार छक्के लगाए थे। इससे अगले ही ओवर में जादरान ने नेविल मादजिवा की लगातार तीन गेंदों पर छक्के उड़ा दिए। यह सिलसिला आगे भी बढ़ सकता था लेकिन नेविल ने वाइड बॉल डाल दी। नेविल ने इसके बाद जो लीगल डिलिवरी डाली उसपर भी उन्हें चौका पड़ गया। इस तरह अफगानिस्तान के बल्लेबाज ने 8 लीगल डिलिवरी में अपनी टीम के लिए 47 रन जोड़ लिए। 

क्रिकेट इतिहास में संभवत: ऐसा पहली बार हुआ होगा जब आठ गेंदों पर इतने रन आए। बता दें कि मैच के दौरान नबी और जादरान के कारण दर्शकों तूफानी पारियां देखने को मिलीं। नजी ने जहां 18 गेंदों में 38 रन बनाए तो वहीं जादरान ने 30गेंदों में पांच चौके और छह छक्कों की मदद से 69 रन बना दिए। दोनों जब क्रीज पर इक_ा हुए थे तब अफगानिस्तान का स्कोर  13.2 ओवर में 4 विकेट पर 90 रन था। इसके बाद इन दोनों स्टार्स ने अगली 40 गेंद में 107 बना दिए। 

ऐसे बने रन 

16.3 : चटारा की लेग कटर पर नबी ने बैकफुट पर छक्का उड़ाया।
16.4 : चटारा ने फुल लैंथ डाली तो नबी ने बॉटम हैंड की मदद से गेंद बाउंड्री के बाहर भेज दी।
16.5 : चटारा ने तीसरी गेंद स्टंप्स पर फेंकी तो नबी ने लो फुलटॉस को डीप मिडविकेट के ऊपर से छह रनों के लिए रवाना कर दिया।
16.6 : चटारा ने फिर लो फुलटॉस फेंकी। गेंद ऑफसाइड से बाहर थी। नबी ने डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से 6 रन के लिए भेज दिया।

17.1 : मादविजा की लैंथ बॉल को नजीबुल्लाह ने डीप मिडविकेट के ऊपर से 6 रन के लिए भेजा।
17.2 : मादविजा ने ऑफसाइड में छोटी गेंद डाली। नजीबुल्लाह ने इसे भी डीप मिडविकेट के ऊपर से उड़ा दिया।
17.3 : धीमी गेंद पर अफगानी बल्लेबाज ने फाइन लेग के ऊपर से 6 रन मारे। 
इसी तरह 7 गेंद में 7 छक्के का रिकॉर्ड बन गया।