Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: रविवार को आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर का बल्ला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खूब चला। इस मुकाबले में वेंकेटेश ने मुंबई की गेंदबाजों की खूब धज्जियां उड़ाई और उन्होंने इसके साथ आईपीएल में अपना पहला शतक भी जड़ा।

वेंकटेश ने 51 गेंदों में 6 चौके और 9 छक्कों की मदद से 104 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने अपना शतक 49 गेंदों में ही पूरा कर लिया, जोकि आईपीएल 2023 का सबसे तेज शतक है। इससे पहले आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने 55 गेंदों में शतक जड़ा था।

केकेआर की ओर से आईपीएल का दूसरा शतक

आईपीएल इतिहास में केकेआर टीम के किसी खिलाड़ी की ओर से यह दूसरा शतक है। इससे पहले आईपीएल में केकेआर की ओर से ब्रेंडन मैकुलम ने पहला शतक जड़ा था।
 

𝘼𝙖𝙜 𝙡𝙖𝙜𝙖 𝙙𝙞𝙮𝙖, Venkatesh da 🔥@venkateshiyer | #MIvKKR | #AmiKKR | #TATAIPL pic.twitter.com/A4t8eQURPd

— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 16, 2023

वेंकटेश ने हासिल की ऑरेंज कैप

वेंकटेश ने शतकीय पारी के साथ अब टूर्नामेंट में आईपीएल 2023 में पर्पल कैप भी हासिल कर ली है। उनके नाम आईपीएल 2023 के 5 मुकाबलों में कुल 234 रन हो चुके हैं। इससे पहले ऑरेंज कैप पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के नाम थी, जिन्होंन 4 मुकाबलों में 233 रन जड़े हैं।