Sports

माइहोफेन,औस्ट्रिया ( निकलेश जैन ) 37वीं यूरोपियन क्लब शतरंज चैंपियनशिप का खिताब सर्बिया के शतरंज क्लब नोवी बोर नें जीत लिया है । नोवी बार की इस जीत मे भारत का बड़ा योगदान रहा क्यूंकी क्लब से सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में सबसे आगे भारत के विदित गुजराती और पेंटाला हरीकृष्णा रहे । अंतिम सातवे राउंड में टीम नें फ्रांस की आसनीर्स ले ग्रांड क्लब को 3.5-1.5 से मात देते हुए लगातार सातवी जीत से खिताब अपने नाम किया । पहले बोर्ड पर खेलते हुए पेंटाला हरीकृष्णा नें 2765 रेटिंग का प्रदर्शन किया और इस दौरान खेले सात राउंड में 3 जीत 3 ड्रॉ खेले जबकि एक मुक़ाबला हारा , हरी नें पांचवे राउंड में विश्वनाथन आनंद तो सातवे राउंड में फ्रांस के दिग्गज मकसीम लागरेव को पराजित किया । वही दूसरे बोर्ड पर विदित नें 2885 का आसधारण खेल दिखाया और लगातार छह मुक़ाबले जीतकर सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया । विदित को सिर्फ अंतिम राउंड में हार मिली ,उन्होने राउंड 4 से राउंड 6 के दौरान नॉर्वे के आर्यन तारी , रोमानिया के रिचर्ड रापोर्ट और उक्रेन के यूरी क्रायवोंरुचको जैसे बड़े नामों को मात दी ।

PunjabKesari

नोवी बार कुल 14 अंको के साथ पहले स्थान पर रही जबकि फ्रांस की ई चैस 92 12 अंको के साथ दूसरे तो जर्मनी की स्चा क्लब 1934 11 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही ।

विश्वनाथन आनंद और गुकेश की टीम रोमानिया की एएसई सुपरबेट क्लब 10 अंक बनाकर टाईब्रेक पर छठे स्थान पर रही तो इतने ही अंक बनाकर भारत के अर्जुन एरिगासी और निहाल सरीन की टीम स्लोवेनिया के ताजफ़ून क्लब को आठवाँ स्थान हासिल हुआ ।

Final Ranking after 7 Rounds

Rk. SNo FED   Team Games   +    =    -   TB1   TB2   TB3   TB4   TB5 
1 2 CZE   Novy Bor Chess club 7 7 0 0 14 244,5 30,5 174,5 174,5
2 5 FRA   Clichy-Echecs-92 7 5 2 0 12 233,5 31,5 169 142,5
3 6 GER   Schachclub Viernheim 1934e.V. 7 5 1 1 11 206 27 176 132,8
4 3 FRA   Asnieres Le Grand Echiquier 7 4 2 1 10 214 27 179 120
5 10 ISR   Beer Sheva Chess Club 7 5 0 2 10 206 27 159 101,5
6 1 ROU   CSU ASE Superbet 7 4 2 1 10 205,5 25,5 186,5 128
7 7 NOR   Offerspill Chess Club 7 5 0 2 10 202,5 27,5 174,5 112,5
8 4 SLO   TAJFUN - SK Ljubljana 7 4 2 1 10 200,5 29 169,5 115,3
9 14 ISR   Kfar Saba Chess Club 7 5 0 2 10 190 26,5 153 105
10 9 AZE   Vugar Gashimov 7 5 0 2 10 188 27 162 109,5
11 13 TUR   Gokturk Satranc Spor Kulubu 7 4 2 1 10 178 26 161,5 107,8
12 19 SVK   SK Dunajska Streda 7 5 0 2 10 138 22,5 158 105,5
13 8 ESP   Silla - València Origin of Chess 7 4 1 2 9 194,5 29 158,5 91
14 16 CZE   Moravská Slavia Brno 7 4 1 2 9 183 27,5 157,5 97,3
15 11 HUN   Sentimento Ajka BSK 7 3 3 1 9 171 25,5 167,5 98,3
16 18 MDA   Perfect 7 3 3 1 9 140 24,5 135,5 86
17 17 SUI   Schachgesellschaft Zürich 7 3 2 2 8 151 24 146 79
18 12 GER   FC Bayern München 7 4 0 3 8 149 22,5 168,5 85,5
19 22 SWE   SK Rockaden 7 3 2 2 8 136,5 21 160,5 81,8
20 21 AUT   Schach ohne Grenzen 7 4 0 3 8 136 21 164 83,5