Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि उनके बल्लेबाज अच्छी शुरुआत के बाद हालात के हिसाब से खुद को ढाल नहीं पाए और आखिर में उनका स्कोर उम्मीद से कम रहा। IPL में एक बार फिर शानदार फॉर्म में लौटे वरुण चक्रवर्ती (3) और सुनील नरेन (2) ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ही KKR ने सनराइजर्स हैदराबाद के लगातार 5 मैचों की जीत के सिलसिले को भी तोड़ दिया। 

कमिंस ने मैच के बाद कहा, 'यह हमारा सबसे अच्छा दिन नहीं था। हमारी शुरुआत काफी अच्छी रही, लेकिन उसके बाद हम लय में नहीं थे। शायद हमने 200 और फिर 180 रन बनाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। आपको बस हालात के हिसाब से खुद को ढालना होता है।' उन्होंने कहा, 'शुरुआती 8-10 ओवर बहुत बढ़िया रहे, लेकिन उन्होंने सही समय पर सही गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और अंतिम 10 ओवर हमारे लिए अच्छे नहीं रहे। शायद हमें 180 रन बनाने का ही लक्ष्य रखना चाहिए था।' 

कमिंस ने कहा, 'जीत-हार का अंतर बहुत कम था, हमने कुछ अच्छी चीजें भी कीं और आखिर तक संघर्ष किया। शायद मेरे ओवर में 27 रन बनना ही हार-जीत का अंतर साबित हुआ, लेकिन हमारे पास भी कुछ अच्छे मौके आए थे जो आखिर में हमारे पक्ष में नहीं रहे।' 
 

NO Such Result Found