Sports

खेल डैस्क : मुंबई इंडियंस की ओर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरी मुंबई के 22 वर्षीय बल्लेबाज नेहल वढेरा ने 101 मीटर का छक्का लगाकर सबको हैरान कर दिया। यह संभवत: सीजन का सबसे लंबा छक्का है। उन्होंने कर्ण शर्मा की गेंद पर लगातार दो छक्के मारे जिसमें से एक स्टेडियम की रूफ पर जा गिरा। हालांकि इससे अगली ही गेंद पर नेहल ने अपनी विकेट भी गंवा ली लेकिन उनके लगाए गए लंबे छक्के की चर्चा चलती रही। नेहल ने 13 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 21 रन बनाए। देखें वीडियो--

नेहल वढेरा भारतीय घरेलू क्रिकेटर हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया था। वर्तमान में वह टी20 के साथ प्रथम श्रेणी क्रिकेट भी खेल रहा है। नेहल की घरेलू टीम पंजाब है। और वह इस बार आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा है। 22 साल के नेहल ने अब तक पांच प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं जिसमें 214 रन उनका सर्वश्रेष्ठ है।