Sports

रीगा , लातविया ( निकलेश जैन ) फीडे ग्रांड स्विस में 6 राउंड के बाद भारत के कृष्णन शशिकिरण शानदार खेल के साथ लगातार दूसरी जीत दर्ज करने मे सफल रहे और इस जीत के साथ ही वह 4 अन्य खिलाड़ियों के साथ संयुक्त बढ़त में शामिल हो गए है । पुरुष वर्ग में उनके साथ फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा,मकसीम लागरेव  रूस के नजेर एवगेनीय और स्पेन के अलेक्सी शिरोव 4.5 अंक बनाकर खेल रहे है । छठे राउंड में शशिकिरण नें रूस के अलेक्ज़ेंडर प्रेडके को काले मोहरो से खेलते हुए निमजो इंडियन ओपनिंग में 53 चालों में पराजित किया । बेहद शानदार खेल रहे निहाल सरीन चेक गणराज्य के डेविड नावारा के खिलाफ जीत से चूक गए और 4 अंको के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है जबकि पेंटाला हरिकृष्णा जर्मनी के ब्लूबम मेथियस से ड्रॉ खेलकर तो रौनक साधवानी नें डी गुकेश को मात देते हुए 3.5 अंक बना लिए है । अन्य भारतीय खिलाड़ियों में प्रग्गानंधा 3 अंक , गुकेश ,अर्जुन एरिगासी ,सूर्या शेखर गांगुली 2.5 अंक , एसपी सेथुरमन और अधिबन 2 अंक बना कर खेल रहे है ।

Rank after Round 6

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4 
1 3   GM Firouzja Alireza FRA 2770 4,5 20,0 22,5 16,00 0,0
2 4   GM Vachier-Lagrave Maxime FRA 2763 4,5 18,0 21,0 15,50 0,0
3 38   GM Najer Evgeniy RUS 2654 4,5 16,5 18,5 14,00 0,0
4 54   GM Sasikiran Krishnan IND 2640 4,5 16,0 17,5 13,25 0,0
5 32   GM Shirov Alexei ESP 2659 4,5 14,5 16,0 11,25 0,0
6 11   GM Yu Yangyi CHN 2704 4,0 19,5 22,5 14,50 0,0
7 1   GM Caruana Fabiano USA 2800 4,0 19,0 22,0 14,50 0,0
8 89   GM Petrosyan Manuel ARM 2605 4,0 18,5 20,0 12,75 0,0
9 41   GM Nihal Sarin IND 2652 4,0 18,0 20,0 12,25 0,0
10 20   GM Korobov Anton UKR 2690 4,0 17,0 19,5 12,75 0,0
11 48   GM Tari Aryan NOR 2646 4,0 17,0 18,5 11,75 0,0
12 27   GM Sargissian Gabriel ARM 2664 4,0 16,5 18,5 12,25 0,0
13 17   GM Navara David CZE 2691 4,0 16,5 18,5 11,50 0,0
14 28   GM Sjugirov Sanan RUS 2663 4,0 16,0 18,5 12,00 0,0
15 40   GM Sevian Samuel USA 2654 4,0 16,0 18,0 11,50 0,0
16 33   GM Anton Guijarro David ESP 2658 4,0 16,0 18,0 11,00 0,0
17 50   GM Deac Bogdan-Daniel ROU 2643 4,0 15,0 16,5 10,75 0,0
18 6   GM Esipenko Andrey RUS 2720 4,0 14,5 17,0 11,50 0,0
19 44   GM Sarana Alexey RUS 2649 4,0 14,5 16,5 11,50 0,0
20 8   GM Dubov Daniil RUS 2714 4,0 14,5 16,5 10,75 0,0

PunjabKesari

महिला वर्ग की बात करे तो हरिका द्रोणावल्ली अभी भी भारत की सबसे बड़ी उम्मीद बनी हुई है , छठे राउंड में वह जॉर्जिया की सबसे आगे चल रही नीनों बटाइयाश्विली के खिलाफ जीत के बेहद नजदीक पहुँच गयी थी पर अंततः मैच ड्रॉ रहा और फिलहाल हरिका 4 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रही है जबकि वैशाली आर , वन्तिका अग्रवाल 3 अंक तो दिव्या देशमुख और पद्मिनी राऊत 2 अंक बनाकर खेल रही है ।