दिल्ली ( निकलेश जैन ) इन्दिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रहे 17वे दिल्ली ग्रांडमास्टर शतरंज स्पर्धा में आज खेले गए राउंड 9 के मुक़ाबले के बाद ईरान के मोसौद मोसेदगापोर को झटका देते हुए जॉर्जिया के लेवन पंत्सुलिया नें तो हमवतन देबाशीष दास को पराजित करते हुए एसएल नारायनन नें अंतिम राउंड के ठीक पहले सयुंक्त बढ़त हासिल कर ली है और उनके ठीक पीछे 12 खिलाड़ी 7 अंको पर खेल रहे है । कल का निर्णायक मुक़ाबला इन दोनों के बीच ही खेला जाएगा और जीतने वाला विजेता बन सकता है पर ड्रॉ होने की स्थिति में 7 अंको में खेल रहा कोई भी खिलाड़ी जीत दर्ज करते हुए खिताब का दावेदार बन सकता है ।
निर्णायक 10वे राउंड के मुक़ाबले
Round 10 on 2019/01/16 at 10:00 hrs