Chandigarh

चंडीगढ़, (सुशील राज): चंडीगढ़ पुलिस के तीन दानिप्स कैडर के तीन डी.एस.पी. का तबादला सोमवार को गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ से दिल्ली कर दिया। इनकी जगह दिल्ली से तीन डी.एस.पी. का चंडीगढ़ तबादला किया गया है। गृह मंत्रालय ने क्राइम ब्रांच के डी.एस.पी. राजीव कुमार अम्बस्था, आर्थिक अपराध शाखा के डी.एस.पी. सुखराज कटेवा और सैंट्रल डी.एस.पी. कृष्ण कुमार का तबादला चंडीगढ़ से दिल्ली किया है।

 

तीनों ट्रांसफर हुए डी.एस.पी. की जगह 2011 बैच के डी.एस.पी. जसबीर सिंह, नियति मित्तल और रजनीश का तबादला दिल्ली से चंडीगढ़ हुआ है। गृह मंत्रालय ने ट्रांसफर हुए डी.एस.पी. को तुरंत रिलीव करने के आदेश जारी किए हैं। ध्यान रहे ट्रांसफर हुए डी.एस.पी. राजीव कुमार अम्बस्था, सुखराज कटेवा और कृष्ण कुमार चंडीगढ़ में डेपुटेशन पर वर्ष 2016 में आए थे।