Sports

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी की ‘चेन्नई सुपरकिंग्स’ में वापसी हो गई है जबकि रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली को फिर से रिटेन किया है। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में विराट को सबसे ज्यादा 17 करोड़ रुपए मिले हैं जबकि धोनी और रोहित शर्मा को 15-15 करोड़ रुपए मिले हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से रिटेन किए खिलाड़ियों में धोनी सबसे महंगे हैं।

हाल ही में धोनी को रिटेन करने के बाद CSK ने महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, इसमें धोनी स्टाम्प पेपर पर दस्तखत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके साथ उनकी बेटी जिवा भी मौजूद है। एक घंटे में इस वीडियो को करीब डेढ़ हजार लोग रिट्वीट और ढाई हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा सोशल साइट फेसबुक पर सुरेश रैना की वीडियो सामने आई है। इसे भी लोग काफी पसंद कर रहे है।