Sports
चेन्नई 17 अक्टूबर (भाषा) भारतीय महिला खिलाड़ियों ने शनिवार को एशियन ऑनलाइन नेशंस (क्षेत्रिय) कप टीम चैम्पियनशिप में शनिवार को अपने तीनों मुकाबले जीतकर छह चरण के खेल के बाद फिलीपींस और ईरान के साथ टीम को संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया।

दिन का खेल शुरू होते समय भारतीय टीम आठवें स्थान पर थी। शीर्ष वरीय टीम ने हालांकि चौथे दौर में म्यांमा को 3.5-0.5 से हराने के बाद सिंगापुर को 4-0 और इंडोनेशिया को 3-1 से शिकस्त दी।

भारत के लिए महिला ग्रैंडमास्टर आर वैशाली और अंतरराष्ट्रीय मास्टर पद्मिनी राउत ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने तीनों मैचों में जीत दर्ज की।

छह चरण के बाद भारतीय टीम 10 अंक के साथ तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। फिलीपींस और ईरान के भी इतने ही अंक है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।