Sports

दंबुला : तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को मंगलवार को श्रीलंका में चल रही ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में चोटिल युधवीर सिंह की जगह शामिल किया गया। अशोक ने गुजरात टाइटंस के लिए अपने IPL 2026 कैंपेन में अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित किया था जिसमें उन्होंने टूर्नामेंट में 6 मैचों में 6 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 154.2 किमी/घंटा की रफ्तार से भी फेंकी थी।

युधवीर ने 13 जून को गेंदबाजी करते समय अपने दाहिने कंधे में तकलीफ की शिकायत की और इससे पहले 11 जून को फील्डिंग सेशन के दौरान भी उन्हें ऐसा ही दर्द महसूस हुआ था। BCCI ने एक बयान में कहा, 'BCCI की मेडिकल टीम ने एक स्पेशलिस्ट से सलाह लेने के बाद सुझाव दिया कि युधवीर दाहिने रोटेटर कफ की चोट से पूरी तरह ठीक होने के लिए BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की देखरेख में एक ग्रेजुएटेड रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजरें।' 

इंडिया ए ट्राई-सीरीज में लगातार दो मैच हार चुकी है जिसमें अफगानिस्तान ए और मेजबान श्रीलंका ए के खिलाफ हार शामिल है। ऐसे में अब टीम के लिए सीरीज में बने रहने के लिए करो या मरो वाली स्थिति है। 

ट्राई-सीरीज के लिए अपडेटेड इंडिया ए टीम : 

तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय, अशोक शर्मा।