Sports

ग्रीन्सबोरो (अमेरिका) : भारत के अनिर्बान लाहिड़ी तीसरे दौर में दो अंडर 68 के स्कोर से यहां विनधैम गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 38वें स्थान पर चल रहे हैं। लाहिड़ी का कुल स्कोर आठ अंडर 202 है। 

इस बीच कोरिया के बियोंग हुन आन ने चार अंडर 66 के स्कोर से अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। उन्होंने तीन दौर में 62, 65 और 66 के स्कोर के साथ एक शाट की बढ़त बना रखी है। पूर्व विजेता वेब सिम्पसन (65) और ब्राइस गार्नेट (66) हुन आन से एक शाट पीछे संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।