Sports

खेल डैस्क : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही पांच टी-20 मैचों की सीरीज में विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। इसलिए इन दिनों वह बॉलीवुड अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ मालदीप में छुट्टियां मनाने गए थे। बीते दिन उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इसके बाद अब अनुष्का ने बेटी वामिका के लिए एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की है। वामिका के कैरियर की एक तस्वीर के साथ- अनुष्का ने लिखा कि वह अपनी बेटी को इस दुनिया और उससे आगे ले जाएगी। आपको इस दुनिया और अगले और उससे आगे, मेरे जीवन के माध्यम से ले जाएगा।

Will take you to this world, Anushka Sharma, Promise, Vamika, Virat kohli, इस दुनिया में ले जाएंगी अनुष्का शर्मा, वादा, वामिका, विराट कोहली

 

Will take you to this world, Anushka Sharma, Promise, Vamika, Virat kohli, इस दुनिया में ले जाएंगी अनुष्का शर्मा, वादा, वामिका, विराट कोहली

 

Will take you to this world, Anushka Sharma, Promise, Vamika, Virat kohli, इस दुनिया में ले जाएंगी अनुष्का शर्मा, वादा, वामिका, विराट कोहली

अनुष्का ने इस दौरान मालदीव में अपनी छुट्टियों के दौरान सूर्यास्त और नाश्ते का एक स्नैप भी साझा किया। कोहली और अनुष्का की शादी 2017 में हुई थी और उनकी बेटी वामिका का जन्म पिछले साल हुआ था।

बता दें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों भारतीय महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बायोपिक में मुख्य रोल कर रही हैं। अनुष्का ने शूटिंग और अपने लुक की फोटोज कई बार सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फिल्म झूलन के संघर्षों पर आधारित हैं किस तरह उन्हें राजनीति का शिकार होना पड़ा। लेकिन बावजूद इसके वह हर मुश्किल से लड़ी और टीम इंडिया में अपना नाम बनाया। 

वहीं, विराट की बात की जाए तो आईपीएल 2022 उनके लिए औसत प्रदर्शन वाला रहा था। विराट ने सीजन में 300 से ज्यादा रन तो बनाए लेकिन क्रिकेट फैंस के लिए यह नाकाफी था। इसके अलावा सीजन में वह तीन बार गोल्डन डक का भी शिकार हुए। उनकी फॉर्म पर जब खूब सवाल उठने लगे तो क्रिकेट एक्सपर्ट ने उन्हें आराम की सलाह दी थी। इसी दौरान बीसीसीआई ने विराट और रोहित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने  वाली पांच टी-20 मैचों की सीरीज से राहत दे दी। रोहित और विराट अब इंगलैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट की तैयारी में जुटेंगे।