Sports

खेल डैस्क : धर्मशाला के मैदान पर अपनी जोरदार फॉर्म दिखाते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार 95 रन बनाकर टीम इंडिया (Team India) को 4 विकेट से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विराट ने इसी के साथ धर्मशाला में अपना शानदार रिकॉर्ड भी जारी रखा। खास बात यह है कि धर्मशाला (Dharmsala) ने पहली बार 2013 में वनडे खेला था जिसमें वह गोल्डन डक हो गए थे। लेकिन आगामी पारियों में उनकी ताबड़तोड़ पारियों के कारण उनकी औसत 100 से ज्यादा हो गई है। देखें आंकड़े- 

 

धर्मशाला में विराट कोहली
0 बनाम इंगलैंड, 2013
127 बनाम विंडीज, 2014
85* बनाम न्यूजीलैंड, 2016
95 बनाम न्यूजीलैंड, 2023
विराट धर्मशाला में 4 मैच खेलकर 313 रन बना चुके हैं। इसमें एक बार वह नाबाद भी रहे हैं। उनकी औसत 100 से भी ऊपर है। पहली ही मुकाबले मे गोल्डन डक हो जाने के बाद विराट कोहली ने जबरदस्त वापसी की है। 

 


वनडे में सबसे ज्यादा रन
18426 - सचिन तेंदुलकर
14234 - कुमार संगकारा
13704 - रिकी पोंटिंग
13437 -विराट कोहली
13430 - सनथ जयसूर्या

 


 

वनडे में विभिन्न टीमों के खिलाफ कोहली
बनाम अफगानिस्तान : 3 मैच, 67 रन, 0 शतक
बनाम ऑस्ट्रेलिया : 3 मैच, 123 रन, 8 शतक
बनाम बांग्लादेश : 3 मैच, 136 रन, 5 शतक
बनाम इंगलैंड : 3 मैच, 122 रन, 3 शतक
बनाम आयरलैंड : 3 मैच, 44 रन, 0 शतक
बनाम नेपाल : 3 मैच, 0 रन, 0 शतक
बनाम नीदरलैंड्स : 3 मैच, 12 रन, 0 शतक
बनाम न्यूजीलैंड : 3 मैच, 1528 रन, 5 शतक
बनाम पाकिस्तान : 3 मैच, 678 रन, 3 शतक
बनाम साऊथ अफ्रीका : 3 मैच, 1403 रन, 4 शतक
बनाम श्रीलंका : 3 मैच, 2506 रन, 10 शतक
बनाम यूएई : 3 मैच, 33 रन, 0 शतक
बनाम विंडीज : 3 मैच, 2261 रन, 9 शतक
बनाम जिमबाब्वे : 3 मैच, 253 रन, 1 शतक

 

Virat Kohli, Golden Duck, Dharamshala, IND vs NZ, Cricket World cup 2023, विराट कोहली, गोल्डन डक, धर्मशाला, भारत बनाम न्यूजीलैंड, क्रिकेट विश्व कप 2023

 


विश्व कप 2023 के टॉप स्कोरर
354 विराट कोहली, भारत
311 रोहित शर्मा, भारत
294 मोहम्मद रिजवान, पाकिस्तान
290 रचिन रविंद्र, न्यूजीलैंड
249 डेवोन कॉनवे, न्यूजीलैंड

 

Virat Kohli, Golden Duck, Dharamshala, IND vs NZ, Cricket World cup 2023, विराट कोहली, गोल्डन डक, धर्मशाला, भारत बनाम न्यूजीलैंड, क्रिकेट विश्व कप 2023

 


वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक
49 सचिन तेंदुलकर, भारत
49 विराट कोहली, भारत
31 रोहित शर्मा, भारत
30 रिकी पोंटिंग, ऑस्ट्रेलिया
28 सनथ जयूसर्या, श्रीलंका

 

Virat Kohli, Golden Duck, Dharamshala, IND vs NZ, Cricket World cup 2023, विराट कोहली, गोल्डन डक, धर्मशाला, भारत बनाम न्यूजीलैंड, क्रिकेट विश्व कप 2023

 

मैच की बात की जाए तो न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए डेरिल मिशेल के 130 और रचिन रविंद्र के 75 रनों की बदौलत 273 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड एक समय 300 से ऊपर जाती दिख रही थी लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लेकर ऐसा होने नहीं दिया। जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरूआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। रोहित ने 46 तो शुभमन ने 26 रन बनाए। इसके बाद विराट कोहली ने एक छोर संभालते हुए 104 गेंदों पर 95 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 33, केएल राहुल ने 27 तो रविंद्र जडेजा ने 39 रन का योगदान देकर टीम इंडिया को जीत दिला दी।

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
न्यूजीलैंड :
डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।