Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली ने फिल सॉल्ट के साथ पहले विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी सिर्फ नाम की या टीम को मजूबत शुरूआत देने की नहीं बल्कि कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की भी रहे। कोहली अब टी20 में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां करने वाले प्लेयर बन गए हैं और इस मामले में उन्होंने यूनिवर्स बॉस और टी20 के दिग्गज बल्लेबाज वेस्टइंडीज क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया है। 

कोहली ने 47वीं शतकीय साझेदरी की और गेल को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने भी 46 शतकीय साझेदारियां की हैं। इस लिस्ट में अगला नाम ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर का है जिन्होंने 45 शतकीय साझेदारियां की हैं। लिस्ट में पांचवां बड़ा नाम फॉफ डु प्लेसिस का है जिन्होंने 40 बार ऐसा किया है। 

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय शतकियां

47 - विराट कोहली*
46 - क्रिस गेल
46 - बाबर आज़म
45 - डेविड वार्नर
40 - फाफ डू प्लेसिस

विराट कोहली ने मुंबई (MI) के खिलाफ 38 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था। इसी के साथ ही अब कोहली मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। कोहली ने मुंबई के खिलाब 7वीं बार 50 प्लस स्कोर बनाया और इस मामले में सुरेश रैना और डेविड वार्नर की बराबरी की। इस सूचि में केएल राहुल सबसे उपर हैं जिन्होंने 9 बार ऐसा किया है। 

IPL में MI के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर 

9 - केएल राहुल
7 - सुरेश रैना
7 - डेविड वार्नर
7 - विराट कोहली*